फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   facility not available in govt. inter college

राजकीय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं का अभाव

Sat, 16 Jul 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
facility not available in govt. inter college
राजकीय इंटर कॉलेज में जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
राजकीय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन

- जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते हैं विद्यार्थी, गंदगी का अंबार
- जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से दो सौ मीटर दूर है कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राजकीय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां जमीन पर बैठकर विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। कॉलेज को सांसद जगदंबिका पाल ने गोद लिया है। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। कॉलेज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के महज दो सौ मीटर दूर है।
राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में अब तक मिट्टी भराई का काम नहीं हो सका है। मैदान तीन फीट गहरा है। जहां छात्र-छात्राएं पानी पीते हैं, वहां पॉलिथीन और कूड़ा बिखरा पड़ा है। कॉलेज के आसपास भी कूड़ा फैला रहता है।
विज्ञापन

समस्याओं के बीच पढ़ रहे 800 छात्र-छात्राएं
राजकीय इंटर कॉलेज में 800 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। वे जमीन पर टाट लगाकर पढ़ाई करते हैं। चार कमरों में ही बेंच और कुर्सी हैं। हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है, जिसे पीने के लिए छात्र-छात्राएं मजबूर हैं। विद्यालय के अंदर चारों तरफ से कमरे बने हैं और बीच में तीन फीट गहरा बड़ा गड्ढा है। बारिश के मौसम में इसमें पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय में नहीं है दरवाजा
कॉलेज के शौचालय में दरवाजा ही नहीं है। कई कमरे की खिड़कियां जर्जर हो चुकी है। कॉलेज में तैनात शिक्षक भी अव्यवस्था से परेशान हैं। प्रधानाचार्य राम नवल सिंह ने बताया कि कॉलेज में समस्या है। सुविधाएं बेहतर करने के लिए पत्राचार किया गया है।
---
जगह की कमी से दाखिला बंद
कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि बैठने की व्यवस्था और पर्याप्त कमरे नहीं होने की वजह से दाखिला बंद कर दिया गया है।
---
15 शिक्षक चला रहे हैं कॉलेज
कॉलेज में 15 शिक्षकों की तैनाती है। जिसमें दो संविदा पर नियुक्त हैं। अभी कर्मचारी सहित 25 शिक्षकों की जरूरत है। अगर शिक्षकों की संख्या बढ़ जाए तो शिक्षण कार्य और बेहतर हो सकता है।
कॉलेज की व्यवस्था जल्द सही हो जाएगी। अलंकार योजना के तहत चयन हुआ है। काम शुरू हो गया है। जल्द ही टोटी लग जाएगी। कुर्सी और बेंच की व्यवस्था भी हो जाएगी। कुछ दिनों में काम शुरू हो जाएगा।

- अवधेश नरायन मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षण, सिद्धार्थनगर
कॉलेज के प्रधानाचार्य ने समस्याओं की जानकारी नहीं दी है। एक साल पहले मैंने कॉलेज में कार्य कराया था। जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान शीघ्र ही किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को असुविधा नहीं होगी।
- जगदंबिका पाल, सांसद
कॉलेज के पीछे कूड़ा गिराए जाने की जानकारी नहीं है। शनिवार को विद्यालय परिसर के आसपास सफाई करा दी जाएगी।
- मुकेश कुमार चौधरी, ईओ, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed