फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Eye allergies are troubling children in the summer, causing more problems.

Siddharthnagar News: गर्मी में आंखों को परेशान करने लगी एलर्जी, बच्चे ज्यादा तकलीफ में

Tue, 09 Jun 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Eye allergies are troubling children in the summer, causing more problems.
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में मरीज के आंख की जांच करती डॉ. अदिती झुनझुनवाला। संवाद - फोटो : मोनिका कुमारी
सिद्धार्थनगर। मौसम की मार अब बच्चों की सेहत के साथ ही आंख पर भी असर डाल रही है। आंखों में एलर्जी के मामले तेजी से बढ़े हैं, जिसमें आंख का लाल होना, पानी गिरना और दर्द होने जैसी समस्या हो रही है। इसमें सबसे अधिक बच्चे प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के नेत्ररोग विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले माह की तुलना में मरीजों की संख्या करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ी है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह मौसम का असर है, जिसमें बचाव बेहद जरूरी है। आने वाले मरीजों को बचाव के साथ ही दवा भी दी जा रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी, तेज धूप और उमस भरे मौसम के बीच आंखों की एलर्जी तेजी से बढ़ रही है। हालात यह है कि आंखों में खुजली, लाली, जलन और पानी आने जैसी शिकायतों वाले मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में जहां पहले प्रतिदिन करीब 20-25 मरीज आंखों में एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंच रहे थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 40 के आसपास पहुंच गई है। सबसे अधिक प्रभावित बच्चे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि धूप से आने के बाद लगातार पसीना निकलने और गंदे हाथों से आंखें मलने के कारण संक्रमण और एलर्जी का खतरा बढ़ रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेषज्ञ लोगों को सतर्क रहने और आंखों की सफाई पर शेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि तेज धूप से लौटने के तुरंत बाद आंखों को हाथ लगाने से बचना चाहिए। बाहर से आने पर पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना जरूरी है।

यदि आंखों में जलन या खुजली महसूस हो तो साफ पानी से आंखों को धोना चाहिए लेकिन बार-बार आंखों को मलने की गलती नहीं करनी चाहिए। डॉक्टरों के अनुसार कई मरीज शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसके कारण बाद में परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed