फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Expressed displeasure over construction of road in hospital premises

Siddharthnagar News: अस्पताल परिसर में रास्ता बनाए जाने पर जताई नाराजगी

Tue, 20 Feb 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 20 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over construction of road in hospital premises
शोहरतगढ़। सीएमओ डॉ. डीके चौधरी ने सोमवार को सीएचसी शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका, दवा वितरण रजिस्टर के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने अस्पताल परिसर के आस-पास रहने वालों द्वारा आने-जाने के लिए ईंट लगाकर आम रास्ता बना देने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और उसे तत्काल बंद करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि बाहर के मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी का कोई भी व्यक्ति हास्पिटल के अंदर प्रवेश न करने पाए और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। व्यापार मंडल के किशोरी लाल गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, पंकज कुमार श्रीवास्तव, महेश कसौधन आदि ने सीएमओ को मांगपत्र देते हुए कहा कि पिछले एक साल से ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार है, टेक्निकल इंजीनियर की नियुक्ति न होने से धूल फांक रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ ने इन मांगों के संबंध में अधीक्षक डाॅ. सौरभ चतुर्वेदी को प्रस्ताव पत्र भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान चिकित्सक डाॅ. राकेश मौर्या, डाॅ. एसके भारती, चीफ फार्मासिस्ट राजकमल त्रिपाठी, सुरेंद्र पाल, प्रेमचंद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed