फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Expired medicine was given, operator got angry when informed

Siddharthnagar News: दे दी एक्सपायर्ड दवा, जानकारी देने पर भड़का संचालक

Tue, 09 Jun 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Expired medicine was given, operator got angry when informed
दवा एक्सपायर। स्रोत विज्ञ​प्ति - फोटो : मोनिका कुमारी
शोहरतगढ़। सीएचसी शोहरतगढ़ के बगल एक मेडिकल स्टोर संचालक की ओर से एक्सपायर दवा देने का मामला प्रकाश में आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दवा लेने वाले ने मेडिकल संचालक को दवा एक्सपायर होने की जानकारी दी तो संचालक भड़क गया। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। इसी मेडिकल स्टोर से 28 अप्रैल को एक्सपायर सिरप देने का भी मामला सामने आया था। इसे पीने से सात महीने की मासूम बच्ची की हालत खराब हुई थी। मामले को लेकर पीड़ित हंगामा किया था, जिसकी जांच फाइलों में दब कर रह गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चिल्हिया थाना क्षेत्र के कंदवा बाजार निवासी कृष्णा प्रसाद पटवा पेट में गैस की समस्या होने पर सोमवार को शोहरतगढ़ सीएचसी के बगल एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पहुंचा था। स्टोर संचालक ने गैस की दवा दी। कृष्णा प्रसाद पटवा दवा को लेकर डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने इसे एक्सपायर्ड बताया और बदलकर वैध डेट वाली दवा लेने की सलाह दी। दवा लेकर पीड़ित मेडिकल स्टोर गया। आरोप है कि उसने जैसे ही कहा कि यह एक्सपायर दवा दी है। दूसरा दीजिए। इस पर संचालक दवा देने की बात से मुकर गया। कहा कि एक्सपायर दवा यहां नही बेची गई है। मामले को लेकर तकरार होने लगी। तब तक वहा कुछ लोग इकट्ठा हो गए। किसी इस पूरे मामले का वीडियो मोबाइल कैमरे से शूट कर सोशल मीडिया पोस्ट कर दिया जो तेजी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में औषधि निरीक्षक आलोक कुमार त्रिवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जाएगी। पुष्टि होने पर मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed