फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Expeditious disposal of complaints coming in settlement day

Siddharthnagar News: समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का तेजी से करें निस्तारण

Sat, 21 Jun 2025 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Expeditious disposal of complaints coming in settlement day
शोहरतगढ़ तहसील सभागार में फरियादियों की समस्या सुनते डीएम डॉ. राजागणपति आर व एसपी डॉ. अ​भिषेक मह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की तरफ से विभिन्न विभागों से संबंधित 53 मामले आए। इसमें तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जो राजस्व विभाग से संबंधित रहे।
एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले प्रार्थनापत्रों तथा शिकायतों का तेजी से निस्तारण किया जाए। इन्हें अधिक समय तक लंबित न रखा जाए। लापरवाही बरतने वाले संबंधित विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम के समक्ष 53 मामले पेश हुए, जिसमें राजस्व के 31, पुलिस के 17, विकास विभाग के दो तथा अन्य विभाग के तीन मामले शामिल रहे, जिसमें से राजस्व विभाग से संबंधित तीन मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार रविकुमार यादव, नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता, बीडीओ डुमरियागंज कुमार कार्तिकेय मिश्र, भनवापुर बीडीओ आलोकानंद उपाध्याय, ईओ डुमरियागंज सचिन कुमार पटेल, ईओ भारतभारी राजन गुप्ता, सीडीपीओ निर्भय सिंह, बीईओ अशोक कुमार सिंह, एसआई योगेन्द्र प्रसाद, आपूर्ति निरीक्षक मुकेश कुमार, पेशकार उदयभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed