{"_id":"61a3b70e986cc3753a14a858","slug":"examination-canceled-after-paper-in-hand-9000-applicants-returned-disappointed-siddharthnagar-news-gkp4179682179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में पेपर आने के बाद निरस्त हुई परीक्षा, मायूस लौटे 9000 आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ में पेपर आने के बाद निरस्त हुई परीक्षा, मायूस लौटे 9000 आवेदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथ में पेपर आने के बाद निरस्त हुई परीक्षा, मायूस लौटे 9000 आवेदक
सिद्धार्थनगर। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) में रविवार को उस वक्त परीक्षार्थियों को झटका लग गया, जब मिलने के कुछ क्षण बाद ही उनके हाथ से पेपर वापस ले लिया गया। परीक्षार्थियों को बताया गया कि परीक्षा निरस्त हो गई। उसके बाद परीक्षार्थियों के होश उड़ गए। जिले के 12 केंद्रों पर सुबह तय समय के बीच परीक्षा शुरू हो चुकी थी। मगर एकाएक परीक्षा निरस्त होने की सूचना ने सबको चिंता में डाल दिया।
टीईटी के लिए जिले में 12 केंद्र बने थे। सुबह 10 बजे प्रथम पाली की परीक्षा होनी थी। प्रथम पाली में प्राथमिक विद्यालय स्तर के परीक्षार्थियों की परीक्षा थी। इसके लिए 5920 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं दूसरी पाली में जूनियर हाईस्कूल स्तर के परीक्षार्थियों की परीक्षा होनी थी। इसके लिए 3171 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी सुबह नौ बजे ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। समय से परीक्षार्थियों की चेकिंग और प्रवेश पत्र देखने के बाद केंद्र में प्रवेश दे दिया गया। पेपर भी बंट गए और हाजिरी भी लग गई। केंद्र पर तैनात शिक्षकों के मुताबिक, तकरीबन 10.25 बजे सूचना मिली कि पेपर किन्हीं कारणों से निरस्त कर दिया गया।
परीक्षार्थियों को यह जानकारी मिलते ही वे अवाक रह गए। कुछ तो ऐसे थे, जो समझ ही नहीं पाए कि आखिर हो क्या रहा है। पेपर वापस होने के बाद बाहर निकलते तो पता चला कि पेपर कहीं से लीक हो गया है। इस लिए परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। परीक्षा की तैयारी करके पहुंचे सभी परीक्षार्थियों के चेहरे पर मायूसी थी। कई तो किस्मत को कोसते हुए नजर आए। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि पेपर और कॉपी बट चुकी थी। उसके बाद सूचना आई कि परीक्षा निरस्त कर दी गई है। अब परीक्षा क्यों निरस्त हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।