{"_id":"6293bded7e77d5618f172e03","slug":"even-after-four-days-electricity-supply-is-not-restored-in-many-villages-siddharthnagar-news-gkp438594270","type":"story","status":"publish","title_hn":"Even after four days, electricity supply is not restored in many villages.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Even after four days, electricity supply is not restored in many villages.
विज्ञापन
चार दिन बाद भी कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं
डुमरियागंज। पांच दिन पहले आई आंधी से कई स्थानों पर पोल और तार टूटकर गिरने से क्षेत्र के करीब 50 गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित है। पोल और तार दुरुस्त नहीं हो पाने की वजह से अब तक इन गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं।
आंधी के कारण डुमरियागंज क्षेत्र में 80 से अधिक पोल टूट जाने से एलटी लाइन प्रभावित रही। डुमरियागंज विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तहत चौखड़ा बेनी नगर नहर के पास 33 हजार वोल्ट की लाइन का एक पोल टूटकर गिर गया था। साथ ही 11 हजार लाइन के भी 80 से अधिक पोल टूट कर गिर गए थे।
उससे क्षेत्र के चौखड़ा, धनोहरी, धनोहरा, अगया, कंचनपुर, परसपुर, बनगवां नानकार, बहेरिया, हल्लौर गांव का आंशिक भाग, कादीराबाद, बिथरिया, तिलगड़ियां, अरनी, चौरा बनगवां, बयारा आदि सहित 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इनमें कुछ गांवों की बिजली आपूर्ति शनिवार की शाम को बहाल हो गई। कई गांवों में अब भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। आंधी के चलते डुमरियागंज ग्रामीण क्षेत्र के सोनखर, धनोहरी, दाऊदजोत, बायताल, श्यामपुर, मल्हार, मछियवा, अरनी, पेड़ारी आदि गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित है। यहां के लोगों ने बताया कि बिजली न रहने से न तो दिन में चैन है, न रात में।
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड द्वितीय डुमरियागंज के एसडीओ बबलू चौधरी ने बताया कि आंधी के चलते कई जगह एलटी लाइन प्रभावित हुई थी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हुई। मरम्मत कर आधे से अधिक गांव की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शेष बचे हुए गांवों की आपूर्ति सोमवार तक बहाल हो जाएगी।