फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ensure early registration of pregnant women with LMP update: Superintendent

एलएमपी अपडेट के साथ गर्भवतियों का शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित करें : अधीक्षक

Tue, 15 Apr 2025 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Ensure early registration of pregnant women with LMP update: Superintendent
बेवा सीएचसी पर समीक्षा बैठक को संबोधित करते अधीक्षक डॉ विकास चौधरी। स्रोत विज्ञ​प्ति
-भनवापुर की सीएचसी सिरसिया में आयोजित समीक्षा बैठक में आशाओं को लगाई फटकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में मंगलवार को अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा की अगुवाई में आशा बहू, संगिनी व एएनएम की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान आशा बहू सुशीला, प्रमिला, मंजू व सांबा का कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधीक्षक ने फटकार लगाई। उन्होंने एक सप्ताह में कार्य पूर्ण नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

अधीक्षक ने कहा कि आशा बहुएं घर-घर जाकर भ्रमण करते हुए योग्य दंपती मासिक चक्र अपडेट करें और गर्भवतियों का शीघ्र पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नवजात व बच्चों की देखभाल कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दें तथा आशा बहुएं सरकारी अस्पतालों में प्रसव के दौरान दी जाने वाली सेवाओं का प्रचार-प्रसार करें। बीओसी सुषमा द्विवेदी एवं एचईओ राजीव त्रिपाठी ने आशा बहू को डायरिया के लक्षण और बचाव के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन

बीएमसी सूर्यदेव सिंह तथा बीसीपीएम मेराज अहमद ने कहा कि आशा बहू टीकाकरण के एक दिन पूर्व बुलावा पर्ची वितरण जरूर करें। इस दौरान आरती, सुनीता, विंध्यवासिनी, दीपक मधुकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed