{"_id":"5808fe854f1c1b672c7052b2","slug":"engineers-strike-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
सहायक अभियंता भी धरने में होंगे शामिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। डिप्लोमा इंजीनियर्स गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में 24वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। मंडल स्तरीय पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को अग्रिम कार्यक्रम से संबंधित निर्देश दिए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर महासंघ के बस्ती मंडल अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी व प्रभारी लेखा संप्रेक्षक डीपी सिंह शाही पहुंचे। कार्यकर्ताओं से आंदोलन के संबंध में विस्तृत वार्ता किया।
हड़ताल को सफल बनाने के टिप्स दिए। जिलाध्यक्ष एसएन पांडेय ने कहा कि महासंघ आंदोलन का पक्षधर नहीं है। लेकिन शासन के वादाखिलाफी व उपेक्षा से नाराज होकर यह रास्ता अख्तियार करना पड़ा। महासंघ पिछले कई माह से वेतन विसंगति को दूर करने की मांग कर रहा है। लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। महासंघ की मुख्य मांगों में वेतन विसंगति को देर करने के साथ अन्य 14 मांगों से संबंधित है। धरने को संचालन जिला सचिव उमेशचंद्र राम ने किया।
इस दौरान यादवेंद्र यादव, मुक्तेश्वर राय, वीरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, राजकुमार प्रजापति, यशवंत गौतम, सीपीएन सिंह, सुभाष यादव, रवि प्रकाश सिंह, सुधाकर मद्देशिया, मो.अकरम, परितोष कुमार शाह, रविंद्र कुमार यादव, दिनेश कुमार चंद्रा और कालिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।