फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Emphasis on making the communicable disease control and Dastak campaign a success.

Siddharthnagar News: संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने पर जोर

Wed, 22 Jul 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 22 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on making the communicable disease control and Dastak campaign a success.
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेंवा में मंगलवार को एएनएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने की। इस दौरान संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के साथ नियमित टीकाकरण, मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

अधीक्षक ने सभी एएनएम के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को पूरी सक्रियता के साथ संचालित करें। 27 जुलाई को आयोजित होने वाले महिला नसबंदी शिविर के लिए गांवों में संपर्क अभियान चलाकर लाभार्थियों की लाइन लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में वीरेंद्र कुमार यादव ने यू-विन पोर्टल पर समय से लॉगिंग और ई-कवच पोर्टल पर सभी स्वास्थ्य सेवाओं का डाटा अपलोड करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बैठक में राजेश कुमार, एकता सिंह, सरिता, माधुरी मौर्य, शशि श्रीवास्तव, सायरा बानो सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed