फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Embezzlement case against six people including former block chief and BDO

पूर्व ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ समेत छह लोगों पर गबन का केस

Fri, 24 Jun 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Embezzlement case against six people including former block chief and BDO
पूर्व ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ समेत छह लोगों पर गबन का केस
विज्ञापन

बर्डपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत निधि के कार्य में अनियमितता के मामले में की गई कार्रवाई
डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत के माध्यम से मोहाना थाने में दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय कुमार, बीडीओ नीरज कुमार जायसवाल समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी एवं गबन का केस दर्ज हुआ है। शासन के निर्देश पर डीपीआरओ ने बर्डपुर के एडीओ पंचायत के माध्यम से मोहाना थाने में केस दर्ज कराया है।
बर्डपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए विकास कार्यों की जांच डीडीओ शेषमणि सिंह, डीसी मनरेगा संजय शर्मा एवं डीपीआरओ आदर्श ने की थी। जांच के बाद शासन को भेजे गए रिपोर्ट में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में कराए गए कार्य में मजदूरी की 12.32 लाख रुपये धनराशि तीन बीडीसी के खाते में भेज दी गई। इसमें बीडीसी राजकुमार चौधरी के खाते में 8.38 लाख रुपये, अनिल कुमार चौधरी के खाते में 2.74 लाख एवं रामसेवक के खाते में 1.20 लाख रुपये भेजा गया। जबकि मजदूरी की धनराशि सीधे मजदूरों के खाते में भेजने का प्रावधान है। जांच रिपोर्ट के बाद अपर मुख्य सचिव मनोज कुुमार सिंह के पत्र पर निदेशक पंचायती राज अनुज कुमार झा ने डीपीआरओ को केस दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। एडीएओ पंचायत बर्डपुर रामप्यारे की तहरीर पर मोहाना पुलिस ने केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

...
इन पर दर्ज हुआ केस
धोखाधड़ी कर सरकारी धन का गबन करने के मामले में तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख संजय कुमार, बीडीओ नीरज कुमार जायसवाल, लेखाकार राजकिशोर और तत्कालीन तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) राजकुमार चौधरी, अनिल कुमार चौधरी व रामसेवक के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। पुलिस जांच में अन्य कर्मियों के नाम सामने आ सकते हैं। शासन के निर्देश पर इन्हीं आरोपियों से गबन की गई धनराशि की वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
इन कार्यों में हुई थी अनियमितता
ग्राम बर्डपुर नंबर सात के विशुनपुर टोला निवासी केसरी नारायण पांडेय ने निदेशक पंचायती राज से शिकायत की थी। उनका आरोप था कि ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत निधि के 90 लाख रुपये की लागत से कराए गए 23 कार्यों में अनियमितता की गई है। इसकी जांच में ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर सात के टोला रमवापुर गांव में नाली निर्माण कार्य, धर्मपुर व श्रीबेलवा गांव में नाली निर्माण एवं मजिगवां में सीसी सड़क के निर्माण कार्य में अनियमितता पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed