{"_id":"670d717817bdde89250fd514","slug":"electricity-supply-will-be-disrupted-throughout-the-day-tomorrow-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-125689-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कल पूरे दिन बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कल पूरे दिन बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एनएच 730 के निर्माण के लिए सड़क किनारे के पेड़ों की कटाई-छटाई के दौरान बुधवार को पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता बिजली ज्ञान प्रकाश ने बताया कि डीएम के निर्देश पर एनएच-730 मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए वृक्षो के कटाई-छटाई का कार्य एवं विद्युत उपकेंद्र नौगढ़ के अनुरक्षण का कार्य प्रस्तावित है।
जिसके तहत 33 केवी मेडिकल काॅलेज एवं जिला अस्पताल तथा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नौगढ़ से पोषित 11 केवी फीडर टाउन-2, मुख्यालय, कांशीराम आवास, टाॅउन-1, मधवापुर एवं हुसैनगंज फीडर की विद्युत आपूर्ति 16 अक्तूबर दिन बुद्धवार को सुबह छह बजे से सांय पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने संबंधित क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद