फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electricity cut off due to storm, people of 700 villages spent the night in darkness

Siddharthnagar News: आंधी में बिजली गुल, अंधेरे में कटी 700 गांवों के लोगों की रात

Tue, 17 Oct 2023 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut off due to storm, people of 700 villages spent the night in darkness
जिले में कहीं बिजली के तार तो कहीं पोल टूटने से गुल हो गई बिजली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। आफत बनकर सोमवार रात आई आंधी से कहीं बिजली के तार तो कहीं पोल टूटकर जमींदोज हो गए। इससे एकाएक जिले के लगभग 700 गांव की बिजली गुल हो गई। अंधेरे के बीच लोगों की रात कटी। दूसरे दिन कड़ी मश्क्कत के साथ विद्युत निगम के कर्मचारियों ने काम किया। लेकिन 200 गांवों की बिजली नहीं बहाल हो पाई। ऐसे में इन गांवों के लोगों को दूसरी रात भी अंधेरे में काटनी होगी। बिजली व्यवस्था के ठप होने से लोगों को कठिनाइयों से गुजरना पड़ा। जैसे मोबाइल चार्ज, मोटर से पानी भरना और मशीन से कपड़े की धुलाई नहीं कर पाए। पूरे दिन लोग विद्युत निगम के कर्मियों से बिजली दुरुस्त के बारे में जानकारी लेते दिखे।

जिले में मौजूदा समय में 1136 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें शायद ही कोई किसी गांव का टोला बिजली से अछूता होगा। नहीं तो हर गांव मेें बिजली आपूर्ति हो रही है। आज हर व्यक्ति को बिजली की जरूरत है। चाहे मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए या फिर अन्य सुख सुविधाओं में प्रयोग करने के लिए जरा सी आपूर्ति ठप होती है, हर कोई बेचैन हो उठता है। जैसा की सोमवार रात से मंगलवार दिन तक देखने को मिला। सोमवार रात आई आंधी में जिला मुख्यालय के साथ ही डुमरियागंज, इटवा, बांसी, शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में बिजली के तार और पोल टूटकर गिरने से 700 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। दूसरे दिन मंगलवार सुबह से शाम तक विद्युत निगम के कर्मचारी सही करने में जुटे रहे। लेकिन देर शाम तक 200 गांव में बिजली बहाल नहीं हो पाई। इसमें नौगढ़ में 40, शोहरतगढ़ में 50, डुमरियागंज में 50, बांसी और इटवा में इतने ही गांव में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। ऐसे में इन गांवों के दूसरे दिन मंगलवार रात भी अंधेरे में बसर करना पड़ेगा। विद्युत निगम के कर्मियों का कहना है कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कर ली जाएगी।
विज्ञापन


---

आंधी में गिर गए पोल
बिस्कोहर। रात में आई आंधी में बिस्कोहर नगर के प्राइवेट बस अड्डा के पास, मंगल बाजार तिराहा, सोहना, जिगना हबीबपुर, कमसार, पिपरा, बुढ़ऊ, कठौतिया रामनाथ, देवीपुर, संग्रामपुर, सिकरा बुजुर्ग, मुडि़लया, मूसा आदि गांव के मुख्य मार्ग व गांव के अंदर आम, शीशम व सागौन का पेड़ बिजली के एचटी व एलटी तारों पर और फूलपुर राजा में तीन व बुड्ढी गांव में दो एलटी लाइन का पोल गिर गए। इससे कठौतिया विद्युत उपकेंद्र की तीनों फीडर की बिजली सप्लाई बाधित हो गई और रात भर लोगों को बिना बिजली के रात करवटे बदलते गुजारनी पड़ी। मंगलवार सुबह नौ बजे तीनों फीडर की बिजली बहाल हुई। जिसके बाद भी कई गांवों व बिस्कोहर के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। सोहना प्रतिनिधि के अनुसार इसी प्रकार रात में आई आंधी के साथ-साथ बारिश से तरहर फीडर के लगभग सैकड़ों गांव बिजली से प्रभावित हो गाई है। इसमें तरहर, चिताही, देवरिया, मल्वार, जुवाराई, मधुकरपुर, डीवलीडिहा, जुड़वानी, बेंवा, असनहरा, तेतरी, मल्दा, रमवापुर, सेमरी, भईटआं, जुवाराई ऐसे सैंकड़ों गांव में नहीं आई बिजली। इस मामले मे तरहर के राम आशीष जेई तरहर ने बताया किया गया तो उन्होंने कहा है कही जगह पोल व तार गिर गाए है, बिजली विभाग की टीम लगी हुई है। शाम तक बिजली सप्लाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

बिजली गुल, अंधेरे में कटी रात

घोसियारी। सोमवार रात आई आंधी पानी से खैरटिया फीडर से जुड़े 100 से अधिक गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। विभागीय उदासीनता के चलते मंगलवार दोपहर तक विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है। जिम्मेदार लोगों की समस्या से अंजान बने हुए हैं। लोगों के घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जवाब दे चुके हैं इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र खैरटिया केअवर अभियंता कृष्ण कुमार का कहना है पथरा फीडऱ से ही लाइट खराब है कि आज शाम तक विद्युत आपूर्ति की संभावना है।


---

बोले अधिकारी

आंधी में कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। पूरे दिन कर्मचारी उसे सही करने में जुटे रहे। काम चल रहा है, कुछ ही गांव में आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। सुबह तक वहां भी बिजली बहाल हो जाएगी।

आरके कुशवाहा, एक्सईएन विद्युत वितरण निगम सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed