फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electric pole broke while cutting trees, electricity system stalled

Siddharthnagar News: पेड़ काटते समय बिजली का पोल टूटा, बिजली व्यवस्था ठप

Fri, 28 Jun 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 28 Jun 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Electric pole broke while cutting trees, electricity system stalled

विज्ञापन



- बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के गजेहड़ी उर्फ मधवानगर गांव का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के गजेहड़ी उर्फ मधवानगर गांव में बृहस्पतिवार सुबह बिना किसी विभागीय अनुमति के सड़क किनारे शीशम का हरा भरा पेड़ काटते समय बिजली के तार पर गिरने से 11 हजार वोल्टेज की मेन सप्लाई बाधित हो गई है। पोल टूटने से पूरे गांव की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इसे जल्द ठीक कराए जाने की मांग गांव वालों ने बिजली विभाग से की है।
गांव निवासी घनश्याम चौधरी, बटुक नाथ पांडेय, शिव प्रसाद यादव, भगवान दास, कृष्ण मोहन, अर्जुन यादव, राजू गौतम आदि लोगों ने बताया कि गाटा ग्राम समाज की सरकारी जमीन है। इस पर गांव निवासी मुंशी दबंगई के बल पर झोपड़ी डालकर अवैध कब्जा कर रहा है। साथ ही वहां लगे हरे भरे पेड़ को बिना किसी अनुमति के जबरदस्ती काट रहा है। पूर्व में भी हरे नीम के पेड़ काटने की शिकायत तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी को दो नवंबर को की गई थी। उस पर कोई सुनवाई ना होने के कारण उसका मनोबल बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी उसने शीशम का हरा भरा पेड़ काट दिया है। इस दौरान शीशम का पेड़ बिजली के तार के उपर गिरने से पोल टूट गया है। जिससे मेन सप्लाई ध्वस्त होने के साथ ही पूरे गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। जिसे जल्द ठीक कराए जाने के साथ ही ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग गांव वालों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उप जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि अभी यह मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अवर अभियंता लालू यादव ने बताया शीशम का पेड़ बिना किसी सूचना के काटा गया है। जिससे 11000 मेन लाइन पर पेड़ गिनने से बिजली बाधित रही। बिजली चालू कर दी गई। जांच कर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed