फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   electicity

10 साल तक ठप थी आपूर्ति, बिल आया 50 हजार

Fri, 24 Jan 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
electicity
10 साल तक ठप थी आपूर्ति, बिल आया 50 हजार
विज्ञापन

टीकर टोले में 10 साल पहले आंधी में गिर गया था बिजली का पोल
लोगों ने तहसीलदार से शिकायत की, ढेबरुआ उपकेंद्र की ग्रामसभा खैरी शीतल प्रसाद का मामला
गुस्साए लोगों ने मई 2016 कनेक्शन काटने के लिए भी किया था आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। जनता के शासन में जनता कितनी परेशान है यह जानना है तो चले आइए ग्रामसभा खैरी शीतल प्रसाद के टीकर टोले में। ढेबरुआ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इस टोले में दस साल पहले आंधी में पोल गिर गया था। शिकायतों के बाद भी अफसरों ने लोगों की बात न सुनी।
गुस्साए लोगों ने मार्च 2016 में कनेक्शन काटने के लिए आवेदन कर दिया। यह बात भी नहीं सुनी गई। करीब डेढ़ माह पूर्व पोल लगाकर आपूर्ति शुरू की गई। अब लोगों के विद्युत निगम का बिल तो लोग हैरत में पड़ गए। किसी के नाम 50 हजार तो किसी के नाम 30, 35 हजार का बिल है। जब लोगों को कुछ समझ नहीं आया तो शुक्रवार को लोगों ने शोहरतगढ़ के तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल से मिलकर अपनी समस्या बताई और निदान की मांग की। तहसीलदार ने कहा कि निगम के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

लालमन, पुजारी, राजेंद्र, संतगुलाम, मुसाफिर, भागीरथी, मुनीजर, रामलाल, नेमचंद, सुराती, घनश्याम, विजय सिंह, रामसिंह ने बताया कि 10 वर्षों में कई बार विभागीय अधिकारियों से बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की गई, लेकिन हर बार निराश होना पड़ा। बिजली न मिलने के कारण हम लोगों ने मार्च 2016 में अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर कनेक्शन काटने का निवेदन किया था। 2017 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी सामूहिक रूप से किया गया था। इसके बाद भी केवल आश्वासन मिला। बिजली मिलने के बाद ही 10 साल का बिल भेज दिया गया। पचास हजार तक का बिल भेजने से उपभोक्ता परेशान हैं। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed