{"_id":"62cf0c6f0c490f379f1c55b5","slug":"eight-year-old-boy-dies-after-being-hit-by-a-crane-siddharthnagar-news-gkp4435858105","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन की चपेट में आकर आठ वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन की चपेट में आकर आठ वर्षीय बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेन की चपेट में आकर आठ वर्षीय बालक की मौत
- बांसी कोतवाली क्षेत्र के तेलौरा चौराहे के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बांसी- खलीलाबाद मार्ग स्थिति तेलौरा चौराहे के पास बुधवार शाम सड़क के पास एक आठ वर्षीय साइकिल सवार बालक क्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के भरथना गांव निवासी अशरफ अली (8) पुत्र अमजद अली बुधवार शाम बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर स्थित तेलोरा चौराहे पर पेट्रोल पंप के सामने साइकिल से पहुंचा था। इसी बीच मौके से गुजर रहे क्रेन की चपेट में आ गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते वह दम तोड़ चुका था। घटना की सूचना पाते ही कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और क्रेन को कब्जे में लेकर मृतक अशरफ अली की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाल भानु सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।