{"_id":"67fe90f11d590523ed04bbe3","slug":"eight-centers-in-six-districts-for-distribution-of-answer-booklets-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-135843-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उत्तर पुस्तिका वितरण के लिए छह जिलों में बने आठ केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उत्तर पुस्तिका वितरण के लिए छह जिलों में बने आठ केंद्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका के वितरण के लिए आठ नोडल केंद्र की सूची निर्धारित कर दी है। इसमें विश्वविद्यालय ने सिद्धार्थनगर व महराजगंज में दो-दो केंद्र, बस्ती व संतकबीरनगर में एक-एक केंद्र व बलरामपुर व श्रावस्ती के महाविद्यालयों के लिए एक-एक केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
निर्धारित केंद्रों से संबंधित महाविद्यालय अपने छात्रों के लिए प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से 17 अप्रैल से सम सेमेस्टर की परीक्षा निर्धारित कर दी गई है, जिससे विश्वविद्यालय परीक्षा की तैयारी को लेकर अंतिम चरण में हैं।
विश्वविद्यालय ने बस्ती जिले के कॉलेजों के लिए एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती, महराजगंज के कॉलेजों के लिए जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज व लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर महराजगंज, संतकबीरनगर के कॉलेजों के लिए एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद, सिद्धार्थनगर के कॉलेजों के लिए बुद्ध विद्या पीठ डिग्री कॉलेज नौगढ़ व रतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी और बलरामपुर व श्रावस्ती जिले के कॉलेजों के लिए एमएलकेपीजी कॉलेज बलरामपुर को नोडल केंद्र बनाया गया हैं।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी नोडल केंद्रों से संबंधित कॉलेज की प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं विश्वविद्यालय परिसर से ही उपलब्ध होंगी।