फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Eid-ul-Azha today...Namaz will start from 6:30 am

ईद-उल-अजहा आज...सुबह 6:30 से शुरू होगा नमाज का सिलसिला

Fri, 06 Jun 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 06 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha today...Namaz will start from 6:30 am
बांसी। अल्लाह के प्रति समर्पण का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को अकीदत और अहतराम के साथ मनाई जाएगी। अल्लाह की रजा के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देना ही असली कुर्बानी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सभी ईदगाहों की सफाई करा दी गई है। बांसी कस्बे की पटेलनगर वार्ड में स्थित दोनों ईदगाह में भीड़ ज्यादा हाेने से 6:30, 6:45, 7:30 और नरकटहा की ईदगाह में 6:45 व 7:30 बजे दोनों ईदगाह में बकरीद की नमाज होगी।
विज्ञापन

इसलिए करते हैं कुर्बानी : अकबर नगर जामा मस्जिद के इमाम कारी सैयद अब्दुल ताहिर ने बताया कि ईद-उल-फितर व ईद-उल-अजहा बकरीद काफी महत्वपूर्ण त्योहार है। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत इब्राहिम ने अल्लाह से दुआ की कि उन्हें एक नेक बेटा दे जो उनके मिशन को आगे बढ़ाए और उनके बुढ़ापे का सहारा बन सके। अल्लाह ने उनकी दुआ को कबूल कर एक बेटा दिया, जिसका नाम उन्होंने इस्माइल रखा। इस्माइल जब बड़ा हुआ तो हजरत इब्राहिम ने सपना देखा कि वह अल्लाह की राह में अपने चहेते बेटे को कुर्बान कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजरत इब्राहिम ने सपने का जिक्र जब अपने बेटे इस्माइल से किया तो वह सहर्ष अपनी कुर्बानी देने को तैयार हो गए और कहा बाबा जान आप अल्लाह के हुक्म की तामील करें। इसके बाद हजरत इब्राहिम अपने जिगर के टुकड़े को मीना की वादियों में लेकर पहुंचे और बेटे के ऊपर तलवार चलाने से इरादा बदल न जाए, इसलिए आंखों में पट्टी बांध कर बेटे की गर्दन पर तलवार चलाते हैं। यह आत्मीयता अल्लाह को पसंद आई जब हजरत इब्राहीम ने अपनी आंखों से पट्टी हटाई तो उनके बेटे इस्माइल बगल में खड़े होकर मुस्कुरा रहे थे और उनके स्थान पर दुंबा (भेड़ जैसा जानवर) कुर्बान दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed