फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Economic zone will be built on Jail Road, hustle and bustle will increase at night

Siddharthnagar News: जेल रोड पर बनेगा इकोनामिक जोन, रात में बढ़ेगी चहल-पहल

Wed, 25 Sep 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Sep 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Economic zone will be built on Jail Road, hustle and bustle will increase at night
हजरतगंज के तर्ज पर ढाई किमी सड़क चौड़ीकरण के साथ इंटरलॉकिंग और नाली का होगा निर्माण, दोनों तरफ बनेंगी दुकानें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के ढाई किमी लंबे जेल रोड के चौड़ीकरण के साथ किनारे पर इकोनामिक जोन विकसित होगा। साड़ी तिराहे से हाइडल तिराहे तक चौड़ीकरण के बाद किनारे पर इंटरलॉकिंग और निर्माण के बाद नालियां भी ढंकी होंगी ताकि सड़क किनारे उपलब्ध पर्याप्त जगह में दुकानों का निर्माण होगा, जिसे विभिन्न दुकानदारों को आवंटित किया जाएगा।
योजना है कि जाम वाले शहर के बजाए जेल रोड पर भी लोगों को दिन रात खरीदारी की सुविधा मिले। 10 मीटर चौड़ी सड़क पर पार्क और पार्किंग की सुविधा होने से यह क्षेत्र और महत्वपूर्ण हो जाएगा। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने कहा कि शहर के इस रोड को लखनऊ के हजरगंज चौराहे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। वर्तमान में एनएच का हिस्सा हो चुके शहर के जेल रोड के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। एनएच की तरफ से सात मीटर चौड़े इस रोड को 10 मीटर बनाया जा रहा है। इसके तहत दोनों तरफ खुदाई कर गिट्टी डालने का कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण के साथ ही दोनों किनारे पर ढक्कन सहित नाली का निर्माण होगा। डीएम ने एनएच व नगर पालिका के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर इस मार्ग के विकास की रणनीति तैयार की है, जिसके अनुसार चौड़ीकरण के बाद जेल रोड के दोनों किनारे पर बचे शेष भूमि पर इंटरलॉकिंग लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मार्ग के बीच में बनने वाले डिवाइडर पर नगर पालिका की तरफ से लाइटिंग कराई जाएगी। साथ ही मेडिकल कॉलेज समेत अन्य कार्यालयों के पास जेल रोड किनारे पर्याप्त चौड़ाई में स्थित भूमि पर दुकानों का निर्माण कर इकोनामिक जोन बनाया जाएगा। जहां पर विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियों के लिए लोगों को दुकानों का आवंटन किया जाएगा। इससे रात में सुनसान हो जाने वाले इस मार्ग पर दिन की तरह चहल-पहल बढ़ जाएगी। जिससे इसका नजारा राज्य मुख्यालय लखनऊ के हजरतगंज चौराहे की तरह दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
रात में सुनसान रहता है यह रोड
जेल रोड से शहर के कई मोहल्लों के लोगों का आवागमन होता ही है, साथ ही बडे़ वाहनों के लिए बाईपास के तौर पर उपयोग में आता है। इसके बावजूद रात में 10 बजे के बाद यह रोड सुनसान पड़ जाता है, जिससे पैदल अथवा परिवार के साथ बाइक से गुजरने के दौरान लोग सहमे रहते हैं। जबकि इस रोड पर जिला कारागार, केंद्रीय विद्यालय, बीएसए कार्यालय, मेडिकल कॉलेज, एसपी आफिस, पुलिस लाइंस समेत अन्य कार्यालय स्थित है। इकोनामिक जोन के निर्माण से इस रोड पर रात में भी चहल पहल बढ़ जाएगी।
-------------
मार्ग पर होगी पार्क व पार्किंग की व्यवस्था
जेल रोड पर बीएसए मैदान समेत विभिन्न जगहों पर खाली मैदान होने से पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है। इससे इस रोड पर इकोनामिक जोन के निर्माण होने से खरीदारी करने वाले लोगों के वाहनों के खड़ी करने की सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही इसी रोड पर उद्यान विभाग का पार्क और वन विभाग का पार्क भी स्थित है। डिवाइडर एवं सड़क किनारे लाइटिंग की व्यवस्था होने से दिन की तरह रात में भी इधर टहलने अथवा खरीदारी करने वालों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ठेले, गुमटी वालों को मिलेगी जगह
जेल रोड पर वर्तमान में कई जगहों पर चाय की गुमटी, फलों व सब्जी के ठेले, फास्ट फूड की दुकानें लगाई जा रही है। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से लगाए जा रहे इन दुकानों के कारण आवागमन करने वालों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। अब इकोनामिक जोन के निर्माण से इन ठेले व गुमटी के दुकानदारों को भी जगह दी जाएगी। जिससे उन्हें दुकानदारी करने में आसानी होगी ही, वहीं खरीदारों को भी एक जगह से सभी सामान उपलब्ध होने की सुविधा मिल सकेगी।
शहरवासी बोले
जेल रोड के चौड़ीकरण के साथ इकोनामिक जोन स्थापित होने से शहरवासियों को एक नया बाजार मिल जाएगा। जहां पर लोगों को खरीदारी करने में आसानी होगी।
-डॉ. शशांक पांडेय, भीमापार
शहर के बाईपास पर सरकारी कार्यालयों के आसपास दुकानों के निर्माण एवं पार्किंग की व्यवस्था से खरीदारी करने वालों को सहुलियत मिलेगी।
-विनोद सिंह, भीमापार
शहर के जेल रोड को इकोनामिक जोन बनाने की पहल अच्छी है। शहर में शाम को तेतरी बाजार में जाम लगता है तो वहां वाहन फंस जाते हैं। व्यवस्थित बाजार होने पर सुविधाएं अच्छी होगी।
-नेहा त्रिपाठी, रेहरा
हर में कहीं भी पार्किंग स्थल नहीं है। इकोनामिक जोन में पार्किंग की सुविधा होगी, जबकि दोनों प्रमुख पार्क भी इसी रोड पर है। शहर के लोग रात में भी सुविधा पूवर्क खरीदारी कर सकेंगे, महिलाओं के लिए यह ज्यादा सुविधाजनक होगा।

-डॉ. अनु मोदी, बेलहिया
कोट

शहर के मुख्य बाईपास के चौड़ीकरण के साथ ही इकोनामिक जोन बनाकर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इससे यहां आने वाल लोगों को सहुलियत मिलेगी। प्रयास है कि इस रोड को लखनऊ के हजरतगंज की तरह विकसित किया जाए।
-डॉ. राजागणपति आर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed