{"_id":"6772e1c1b0d0db50960f9ce5","slug":"eager-to-welcome-the-new-year-will-celebrate-in-the-valleys-of-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-129911-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नए साल के स्वागत की बेताबी... नेपाल की वादियों में मनाएंगे जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नए साल के स्वागत की बेताबी... नेपाल की वादियों में मनाएंगे जश्न
Mon, 30 Dec 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नए साल पर पर्यटन स्थल गुलजार रहेंगे। युवाओं की टोली नेपाल की वादियों में जश्न मनाने के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं अन्य लोग कपिलवस्तु, बाणगंगा बैराज सहित अन्य स्थानों पर नए साल का जश्न मनाएंगे। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। शहर में जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन होगा।
नए साल के आगाज से पहले शहर के होटल और रेस्टोरेंट संचालक ने भी मुकम्मल तैयारी की है। लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ सुखद अहसास करने के लिए होटलों की बुकिंग करा ली है, ताकि लोगों की संख्या बढ़ने पर उन्हें असुविधा न हो।
होटल मालिक शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों में नए साल का उत्साह देखते हुए पूरी व्यवस्था की गई है। कुछ लोगों ने अपनी सुविधा के लिए बुकिंग भी करा दी, उनका विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं भारत-नेपाल बॉर्डर स्थित कपिलवस्तु में लोग नए साल का जश्न मनाने जाएंगे। वहां प्राकृतिक वातारण में प्राचीन विरासतों के सामने यादगार तस्वीर कैद करेंगे। शाम को लोग घर से बाजार में निकलेंगे तो रौनक बढ़ेगी। इसका ध्यान रखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन की योजना बनाई है, जबकि बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार बाणगंगा बैराज के आसपास सफाई की व्यवस्था की गई। सुरक्षा के लिहाज से पुरुष और महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। बैराज के पास पहुंचे परसिया के अभिषेक ने बताया कि बाणगंगा बैराज में प्राकृतिक सौंदर्य है। बैराज से निकलती जलधारा के साथ हरियाली और एकांत भी है। इस मौके पर एक महाविद्यालय की छात्राएं भी पहुंची थी और सेल्फी लेते हुए दिखी। वहीं कपिलवस्तु स्तूप पर सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
नए साल की पूर्व संध्या पर भी लोग वहां खुशियां मनाने जाएंगे। इसके अलावा बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित देवीपाटन एवं पल्टा देवी मंदिर में भी लोग जाएंगे और साल के पहले दिन पूजा करेंगे। वहीं संतकबीरनगर जनपद के समीपवर्ती गांवों के लोग बखिरा झील भी जाएंगे।