फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   E-rickshaw overturned due to bike collision, woman died

Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, महिला की मौत

Mon, 28 Nov 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned due to bike collision, woman died
बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, महिला की मौत
विज्ञापन

तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चालक सहित दो लोग घायल हो गए। बाइक चालक मृत महिला का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
क्षेत्र के मनिकौरा निवासी जहीर सिद्दीकी अपनी पत्नी रहमतुन्निशा (55) के साथ लगभग एक सप्ताह पूर्व अपनी बहन के घर दिल्ली गए हुए थे। सोमवार की सुबह दोनों लोग घर आने के लिए ट्रेन से बढ़नी में उतरे। दोनों ने मनिकौरा जाने के लिए ई-रिक्शा बुक किया। जैसे ही तुलसियापुर चौराहे पर पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रही बाइक से ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। ई रिक्शा पलटने से दंपती घायल हो गए। लोगों ने दोनों को तुरंत ही एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने रहमतुन्निशा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, बाइक चालक सोनू मृत महिला का रिश्तेदार है। वह मौजूदा समय में ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खजुरिया शर्की में ननिहाल में रह रहा है। सोनू बाइक से मनिकौरा कोटे की दुकान पर ई-पाश मशीन पर अंगूठा लगाने आया था। अंगूठा लगाकर वापस अपने ननिहाल खजुरिया शर्की जा रहा था। इस संबंध में ढेबरुआ एसएचओ राहुल सिंह यादव ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed