फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dushkarm

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2019 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
dushkarm
फोटो-
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
उसका पुलिस ने लक्षनपुर ईंट-भट्ठे के पास से पकड़ा
दो साल तक दुष्कर्म करने का लगाया है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार सुबह लक्षनपुर ईंट-भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
आरोपी गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव का निवासी है। एसओ उसका अंजनी कुमार राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के ही एक गांव की युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ताल बंजरहा गांव निवासी धर्मेंद्र साहनी की उससे मुलाकात हुई थी। इस बीच उसने शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद वह यौन शोषण करता रहा। जब शादी की बात करती थी तो टाल जाता था। अब शादी करने से सीधा मना कर दिया है और परेशान कर रहा है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र के लक्षनपुर ईंट-भट्ठे के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। टीम में उप निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, रविन्द्र यादव, दीनानाथ यादव, शैलेश कुमार शर्मा, अरविंद चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed