फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Durga pandal will be built at the old site, ADM reached the spot and gave instructions

Siddharthnagar News: पुराने स्थल पर ही बनेगा दुर्गा पंडाल, एडीएम ने मौके पर पहुंच कर दिया निर्देश

Tue, 17 Oct 2023 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Durga pandal will be built at the old site, ADM reached the spot and gave instructions
प्रशासन की नरमी से एक सप्ताह पुराना गति रोध समाप्त
विज्ञापन


पथरा थाना क्षेत्र के तिगोड़वा गांव का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

पथरा। थाना क्षेत्र के तिगोड़वा चौराहे पर दुर्गा पूजा पंडाल के स्थान को लेकर विवाद सोमवार को समाप्त हो गया। एडीएम उमाशंकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामूली बदलाव के साथ पुराने स्थान पर ही प्रतिमा स्थापित करने का निर्देश दिया। जिसे आयोजकों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया और मूर्ति स्थापना की तैयारी में जुट गए। यहीं नहीं फिर से कोई गतिरोध न हो इसलिए एक घंटे से अधिक समय तक वह मौके पर मौजूद रहे और अपने सामने बांस बल्ली गड़वाया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी का आदेश है कि मामले को हर हाल में निपटाए।


एडीएम उमाशंकर ने कहा कि उक्त भूमि विवाद का मामला मंडलायुक्त युक्त के यहां लंबित है। तथा मंडलायुक्त ने स्थगन आदेश दे रखा है, जिसके पक्ष में भूमि का फैसला होगा। वह उसे मिल जाएगी। इस साल जिस स्थान पर पहले पूजा हो रहा था, वहीं होने देना उचित है। उन्होंने द्वितीय पक्ष को भी संतुष्ट करने की कोशिश की, पिछले साल गाड़ी चार बल्ली में से एक बल्ली के स्थान को पंडाल से अलग करवा दिया। अब एक बल्ली छोड़कर शेष तीन बल्लियों पर ही दुर्गा पंडाल बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि यहां प्रतिमा स्थापित करने को लेकर पिछले साल भी विवाद हुआ था। तब प्रशासन ने बातचीत के माध्यम से यहां मामला निपटाया था। लेकिन इस बार स्थानीय प्रशासन ने इस बार पुराने स्थान के बगल मूर्ति स्थापना का निर्देश दिया थे। जिससे आयोजक सहमत नहीं थे और पुराने जगह पंडाल बनाने के लिए अड़े थे, ऐसा न होने पर दुर्गा पूजा न मनाने का फैसला किया था। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, थानाध्यक्ष मीरा चौहान आयोजन समिति के शेषराम, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed