फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Due to pre non interlocking work, three pairs of trains will remain canceled for two days.

Siddharthnagar News: प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते तीन जोड़ी ट्रेनें दो दिन रहेंगी निरस्त

Fri, 21 Jun 2024 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Due to pre non interlocking work, three pairs of trains will remain canceled for two days.
-25 व 26 जून को निरस्त रहेगी तीन ट्रेन
विज्ञापन

-बस्ती रूट की पांच ट्रेनों का जिले के रूट से होगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे विभाग दो दिनों तक लखनऊ मंडल के टिनिच स्टेशन पर प्री नाॅन इंटरलॉक का कार्य करवाएगी। इसके चलते 25 व 26 जून को सिद्धार्थनगर बढ़नी रूट से लखनऊ बहराइच रूट पर जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इससे यात्रियों को दो दिन असुविधा का सामना करना पड़ेगा, जबकि बस्ती रूट पर चलने वाली कुछ ट्रेनों को सिद्धार्थनगर रूट से संचालित किया जाएगा।
सिद्धार्थनगर रूट से जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जिसमें से नकहा जंगल एवं गोमतीनगर से चलने वाली 15081 व 15082 नकहा जंगल-गोमतीनगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर एवं बहराइच से चलने वाली 05131 व 05132 गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर एवं बढ़नी से चलने वाली 05033 व 05034 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। जबकि बस्ती रूट के पांच जोड़ी ट्रेन को 25 व 26 जून को सिद्धार्थनगर मार्ग से संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

इसमें छपरा से चलने वाली 05323 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। बरौनी से चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरभंगा से चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी। नई दिल्ली से चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। गुवाहाटी से चलने वाली 05656 गुवाहाटी-जम्मू तवी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।

गुवाहाटी से चलने वाली 04679 गुवाहाटी- श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। छपरा से चलने वाली 05305 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से चलने वाली 04309 गोरखपुर-देहरादून विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed