फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Due to change in route, one has to go to another district to catch the train.

Siddharthnagar News: रूट परिवर्तन से दूसरे जिले में जाकर पकड़नी पड़ रही ट्रेन

Mon, 01 Jan 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 01 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Due to change in route, one has to go to another district to catch the train.
सिद्धार्थनगर। ट्रेन के रूट परिवर्तन होने से मुबंई-दिल्ली जाने वाले यात्रियों को 80 किमी से अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। एक माह पहले रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को बाराबंकी अयोध्या रूट पर दोहरी करण का कार्य होने से मुसीबत बढ़ गई है। जिले के यात्रियों को ट्रेन यात्रा शुरू करने में बस्ती या गोरखपुर जाना पड़ रहा है, जबकि सड़क मार्ग पर भी परिवहन सुविधाएं लचर है।
विज्ञापन

एलटीटी एक्सप्रेस के रूट परिवर्तन से सिद्धार्थनगर से मुंबई-दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन में बैठने के लिए गोरखपुर व बस्ती जाना पड़ रहा है, जिससे यात्रा करने वाले यात्रियों के समक्ष समस्या आ रही है। रोडवेज से भोर में बसों का संचालन नहीं होने से भी यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

ऐसे में यात्रियों को वाहन बुक करके कई गुना किराया देते हुए यात्रा करना पड़ रहा है। जबकि सरकारी बस से गोरखपुर जाने के लिए 133 रुपया व बस्ती जाने के लिए 111 रुपया किराया लगता है। पांच जोड़ी ट्रेनें 15 जनवरी तक निरस्त हैं, इस कारण भी सड़क पर सवारी वाहनों का इंतजार कठिन परीक्षा साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
2000 में गोरखपुर व 1500 में बस्ती के लिए बुक होता है प्राइवेट वाहन
मुंबई जाने के लिए ट्रेन का रूट बदलने से लोगों को ट्रेन बदलने से प्राइवेट वाहन बुक करके गोरखपुर व बस्ती जाना पड़ रहा है। जिससे लोगों को 1500 से 2000 रुपया किराया देना पड़ रहा है ।
----------------
मुंबई जाने के लिए नवंबर में टिकट बुक करा लिए थे। लेकिन रूट में परिवर्तन होने से ट्रेन में बैठने के लिए एक दिन पहले जाना पड़ रहा है।
-जावेद, औदही
-------------
परिवार के साथ मुंबई जाना है, ट्रेन का रूट परिवर्तन होने से प्राइवेट गाड़ी बुक करके जाना पड़ेगा। बस्ती जाने के लिए 1500 किराया लगेगा।
-शिवपूजन विश्वकर्मा, यात्री
--------------
भोर में सरकारी बस का संचालन नहीं होने से मुंबई के लिए ट्रेन में बैठने में परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में कई गुना किराया देकर गोरखपुर, बस्ती जाना पड़ रहा है।
-अरविंद शर्मा, यात्री
-----------
ट्रेन का मार्ग परिवर्तन होने के बाद रोडवेज को भोर में बस का संचालन करना चाहिए, जिससे यात्रियों को आने-जाने में असुविधा न हो। रोडवेज डिपो से शाम 6 से सुबह 7 बजे तक गोरखपुर के लिए बस नहीं है।

-रामऔतार चौहान, यात्री
--------------
वर्जन
यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बस का संचालन किया जाता है, सुबह में किसी भी रूट के यात्री मिलते हैं तो उस रूट पर बस का संचालन कराकर लोगों को पहुंचाया जाता है।
-राजाराम सिंह, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed