फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Drizzle at night, feeling of heat due to sunshine during the day

Siddharthnagar News: रात में बूंदाबांदी, दिन में धूप निकलने से गर्मी का एहसास

Sun, 23 Mar 2025 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Drizzle at night, feeling of heat due to sunshine during the day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम में हो रहे बदलाव से किसानों को एक बार फिर गेंहू की फसल को लेकर चिंता सताने लगी है। चार दिनों से कभी-कभार झोंकेदार हवाओं के साथ हो रही बूंदाबांदी से किसानों की परेशानी बढ़ गई है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आगे के तापमान में बदलाव रहेगा, इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
शनिवार की रात में अचानक आसमान में बादल मंडराने लगे। इससे मौसम खुशगवार हो गया, लेकिन थोड़ी ही देर में चल रह झोंकेदार हवाओं ने लोगों का आवागमन अवरूद्ध कर दिया। इसके बाद जिले के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन तेज बारिश नहीं होने से फसल को कोई भी नुकसान पहुंचा। बूंदाबांदी व तेज हवाओं के चलने से मौसम में नम हो गया। इससे लोगाें को रात में गर्मी का एहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन

रविवार की सुबह सूर्य को निकलते ही तेज धूप का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज के तेवर भी बढ़ते गए। इससे दोपहर बाद लोगों को तेज धूप के साथ गर्मी का सामना करना पड़ा। बदलते मौसम से सर्दी, जुकाम के मरीजों में भी इजाफा हुआ है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। बरसात को कोई भी आसार नहीं है। इससे तापमान भी बढ़ेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed