{"_id":"603293708ebc3ee9061a1fef","slug":"driver-s-body-found-in-staff-nurse-s-residence-siddharthnagar-news-gkp385656352","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्स के कमरे में मिली निजी चालक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ नर्स के कमरे में मिली निजी चालक की लाश
विज्ञापन
सीएचसी शोहरतगढ़ में घटना की जानकारी लेते एसओ आरबी सिंह।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाफ नर्स के आवास में मिली चालक की लाश
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। सीएचसी शोहरतगढ़ में तैनात स्टाफ नर्स मधू समीदा के सरकारी आवास में रविवार सुबह उसके निजी ड्राइवर की लाश मिली। अधीक्षक ने घटना की सूचना सीएमओ व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शोहरतगढ़ व चिल्हिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के दुबौलिया गांव निवासी गणेश मिश्र उर्फ डब्लू (34) सीएचसी शोहरतगढ़ में तैनात एक स्टाफ नर्स मधू समीदा का निजी चालक था। रविवार सुबह मधू ने गणेश की मौत की जानकारी स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों और सीएचीसी प्रभारी को दी। खबर मिलने के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सीओ शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव, एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह, एसओ चिल्हिया दिनेशचंद्र चौधरी, एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। स्टाफ नर्स व चिकित्सा अधीक्षक से पूछताछ की। सूचना पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई अवधेश मिश्र और पत्नी शैल कुमारी से भी पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर भारती एवं पुलिस की मौजूदगी में फोरेंसिक टीम ने मृतक के कमरे व शव की जांच की और मौके से जहर की शीशी सहित कुछ सामान कब्जे में लिया। एसओ शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। शोहरतगढ़ के सीओ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मृतक गणेश के बड़े भाई अवधेश मिश्र ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, लेकिन पुलिस केस होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा, उसके आधार पर जांच की दिशा तय की जाएगी।
डिस्को से खुल सकता है गणेश की मौत का राज
स्टाफ नर्स मधू समीदा के मुताबिक गणेश की दोस्ती नगर के डिस्को नामक युवक और एक अन्य से थी। शनिवार रात घर में मीट बना था। बताया कि रात में गणेश ने शराब पी, लेकिन खाना खाने से मना कर दिया। वह खाना खाने के बाद सोने के लिए रात करीब नौ बजे अपने कमरे में चली गईं। मधू का आरोप है कि रात में डिस्को गणेश से मिलने आया था और दोनों ने साथ में खाना खाया था। उन्होंने आशंका जताई है कि डिस्को ने ही गणेश को जहरीला पदार्थ पिलाकर मार डाला। सुबह उन्होंने डिस्को को फोन किया तो उसने फोन काट दिया। दोबारा फोन मिलाया तो डिस्को ने ढेबरुआ में होने की बात कही। उनका यह भी आरोप है कि गणेश और डिस्को मादक पदार्थ का धंधा करते थे।