फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dreams should be such that they don't let you sleep, only then your goal will be achieved.

Siddharthnagar News: सपने ऐसे हों कि जो आपकों को सोने न दें, तब हासिल होगा लक्ष्य

Tue, 24 Sep 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 24 Sep 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Dreams should be such that they don't let you sleep, only then your goal will be achieved.

विज्ञापन
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में डीएम ने 20 विद्यालयों के 350 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धर्थनगर। सपने वे नहीं जो नींद में आते रहे, जबकि सपने ऐसे होने चाहिए जो आपको लक्ष्य हासिल होने तक सोने न दें। अपने सपने को पूरा करने के लिए सभी संघर्ष करते हैं, लेकिन सफलता उसी को मिलती है, जो लगातार परिश्रम करते हैं। नौकरी पाना एक बात है, लेकिन मनपसंद नौकरी पाना अलग बात है। मनपसंद नौकरी पाने के बाद अधिक ऊर्जा से काम करना चाहिए। कमाई के साथ सेवा का जज्बा भी होना चाहिए। अमर उजाला की ओर से लोहिया कला भवन में सोमवार को आयोजित भविष्य ज्योति कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने ये बातें कहीं।
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि एक शिक्षक ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपने नाम के आगे डॉक्टर लिखो। वे डॉक्टर लिखने लगे तो कुछ लोग मजाक भी उड़ाने लगे, लेकिन उन्होंने मन में ठान लिया कि उन्हें डॉक्टर बनना है। जब उनका प्रवेश अच्छे मेडिकल कॉलेज में होना निश्चित हुआ तो उनकी माता पिता की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। आप सभी को ऐसी कोशिश करनी चाहिए कि अपने माता पिता के आंखों से खुशी के आंसू देख सकें। उनके माता पिता पढ़े लिखें नहीं थे, लेकिन उन्होंने मेहनत की तो पहले डॉक्टर बने, फिर आईएएस। बेटियों के अंदर इतना ताकत होती है कि वह सोच के हिसाब से सफलता प्राप्त कर सकती हैं। जिस क्षेत्र में जाना है उसके लिए समुचित तैयारी करना होगी। उनकी छह साल की बेटी है, लेकिन उसे संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं ताकि वह मजबूत बने।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि बाहर के लोग आपको मोटिवेट नहीं करेंगे, बल्कि आपको को खुद ही मोटिवेट होना होगा। उन्होंने कहा कि विकसित सिद्धार्थनगर बनाने में आपका योगदान जरूरी है। खेलकूद में भी ध्यान देना चाहिए, स्वस्थ शरीर से ही सफलताएं हासिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना निदेशक नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने कहा कि आप मेधावी हैं, यह सराहनीय है। आपका प्रयास होना चाहिए कि आपके जीवन में जो भी परीक्षाएं आएं, उसमें सफलताएं हासिल करें। जो छात्र-छात्राएं निरंतर पढ़ाई करते हैं, उन्हें सफलताएं अवश्य मिलती है। आपको जिस क्षेत्र में जाना है, उस क्षेत्र की तैयारी मन से करें। जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारु प्रधान ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों ने जिले का नाम रोशन किया है। डेढ़ माह बाद कैंडिडेट काउंसिल होगी, जिसमें हर क्षेत्र के विशेषज्ञ बच्चों की जिज्ञासाओं का जवाब देंगे।आपको जिस क्षेत्र में जाना है,उस सेवा के विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मेधावियों ने हाई-स्कूल इंटर में बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन शिक्षा के साथ दुनिया में जो बदलाव हो रहा है, उस पर भी विशेष ध्यान दें ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान में आपकी दक्षता हो। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव ने कहा कि अमर उजाला की पहल सराहनीय है। अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करिए। ये मेधावी बच्चे हमारे जनपद का गौरव हैं। कार्यक्रम का संचालन नीतेश कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, श्रीधर पांडेय, अधिवक्ता शेषमणि पांडेय, पूर्णेश्वर मिश्र, रणजीत चौधरी,अरुण प्रजापति, रामकरन गुप्ता,अंबरीष यादव, दिनेश श्रीवास्तव, ओंंकार नाथ एवं विद्यालय संचालक गौरव राय मौजूद थे।


पदक व प्रमाण पत्र पाकर खिल गए मेधावियों के चेहरे
भविष्य ज्योति समारोह में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के 20 से अधिक विद्यालयों के 350 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाई स्कूल इंटर में सभी बोर्ड के अंतर्गत 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया। यूपी बोर्ड की टॉपर उजाला गुप्ता, अंशिका रौनियार, दिव्या भारती, सीबीएससी बोर्ड की जिला टॉपर श्रद्धा प्रियदर्शी को सम्मानित किया गया। समारोह में रघुवर प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, केंद्रीय विद्यालय नौगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर, जय किसान इंटर कॉलेज सनई, सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी, गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, शिवाजी इंटर कॉलेज बरगदवा, पं बाबू राम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तुलसियापुर, जोखना देवी इंटर कॉलेज, मंझरियां खेसरहा, स्व. रमा देवी इंटर कॉलेज मोहाना, बरसाती यादव इंटर कॉलेज पथरदेइया, विजडम डे हाईस्कूल शोहरतगढ़, चौधरी सुबाष चंद्र ग्रामोदय इंटर कॉलेज पकड़ी बाजार, गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी, श्री बृजेश्वरी इंटर कॉलेज घरुआर बढ़नी के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।


डीएम के साथ सेल्फी लेने की होड़
ग्रुप फोटोग्राफी के बाद डीएम के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। जिन छात्र-छात्राओं को सभागार की भीड़ में सेल्फी लेने का अवसर नहीं मिला, उन्होंने उनकी गाड़ी के पास जाकर यादगार सेल्फी ली। डीएम ने सम्मानित करते हुए बच्चों से बातें की तो उन्होंने आईएएस, डॉक्टर व इंजीनियर बनने की इच्छा जताई तो उन्होंने उनका हौसला आफजाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed