{"_id":"66f84205deeae3ccce00853a","slug":"do-not-be-negligent-in-communicable-disease-control-campaign-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-124856-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में न बरतें लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में न बरतें लापरवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में अभियान को लेकर आयोजित ग्राम पंचायत अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जाने वाले अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग जुटा है। शनिवार को डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में कार्य एवं दायित्व निर्धारण के अंतर्गत पंचायत विभाग द्वारा पंचायत सहायक, ग्राम विकास अधिकारी, सफाई कर्मचारी का ब्लॉक सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें बीडीओ अमित सिंह ने ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग स्वास्थ्य विभाग को करने का आवाहन किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीओ अमित सिंह ने पिछले अभियान में यूनिसेफ की ओर से दिए गए फीडबैक के अनुसार संबंधित सफाई कर्मचारियों को चेतावनी दिया गया। उन्होंने कि इस बार किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए, खासकर ग्राम मेंही हरदो, बयारा, भड़रिया, जबजौआ, सिकहरा, रेहरा, कठवतिया आलम, पर विशेष ध्यान दिया जाए, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। बीएमसी यूनिसेफ शोएब अख्तर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। उसी के अनुसार अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करना है। जिसमें नाली सफाई, छिड़काव झाड़ी को साफ करना, दूषित जल उगल रहे हैंडंपंप को लाल रंग से चिन्हित करना, तथा ग्राम निगरानी समिति के माध्यम से दिमागी बुखार एवं मच्छर जनित रोगों तथा जल जनित रोगों के विषय में नियंत्रण जागरूकता स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है। अभिमुखीकरण प्रशिक्षण में जो कर्मचारी अनुपस्थित रहे उनका बीडीओ द्वारा वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान सीएचसी बेवा के चिकित्सक डाक्टर राजेश कुमार, एडीओ पंचायत जीतेंद्र त्रिपाठी, ग्राम पंचायत अधिकारी अमित तिवारी, सचिव अंकित त्रिपाठी ,शिवअजर, राहुल सिंह, हरिशंकर सिंह ,पंकज कुमार, राजदेव मिश्रा ,लवकुश प्रसाद, बृजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।