{"_id":"5e29de838ebc3e4b542c2f84","slug":"dm-wife-hounerd-girls-siddharthnagar-news-gkp3383746133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं संग डीएम की पत्नी ने की अधिकारों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं संग डीएम की पत्नी ने की अधिकारों पर चर्चा
विज्ञापन
डीएम आवास पर चाय की चर्चा के बाद बेटियों ने डीएम की पत्नी मनीषा और सीडीओ पुलकति गर्ग के साथ।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिकाओं के साथ डीएम की पत्नी ने की अधिकारों पर चर्चा
आकांक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ अभियान के तहत इंटर कॉलेजों में संपन्न वाद-विवाद प्रतियोगिता में सफल बालिकाओं के साथ डीएम की पत्नी ने चाय पर चर्चा की। इस मौके पर महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही आत्मरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया गया।
जिलाधिकारी आवास पर आकांक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित चाय पर चर्चा के तहत उन सभी बालिकाओं की सहभागिता रही, जिन्होंने बीते दिनों में जिला मुख्यालय के इंटर कॉलेजों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया था। इस मौके पर उन्हें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। डीएम की पत्नी व आकांक्षा समिति की अध्यक्ष मनीषा ने कहा कि बालिकाएं ही आगे बढ़कर परिवार व समाज के लिए अहम साबित होती हैं। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि बच्चियों को अपनी जिदंगी संवारने के लिए खुद आगे आना होगा। अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद कुमार राय ने विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों पर विस्तार से जानकारी दी।
चर्चा के दौरान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार के नाजिया, अनीता, वंदना, बाल शिक्षा सदन कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की अर्शी, आफरीन, दरखशां, रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर बालिका विद्यालय तेतरी बाजार की दीक्षा पांडेय, अपूर्वा वर्मा, संजना मिश्रा, श्री सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की अपराजिता त्रिपाठी, काजल मौर्या, चांदनी पांडेय मौजूद रहीं।