{"_id":"6155f0a68ebc3e6267224439","slug":"dm-saw-the-test-of-evm-siddharthnagar-news-gkp411234857","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ईवीएम की जांच देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ईवीएम की जांच देखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने ईवीएम की जांच देखी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम हॉल में चल रही ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच देखी।
जिलाधिकारी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि जांच के दौरान कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करने पाए। सीसीटीवी निरंतर क्रियाशील रहें। कंप्यूटर स्क्रीन पर भी जिम्मेदार एवं सक्षम अधिकारी की तैनाती की जाए, जो निरंतर पैनी निगाह रखते हुए ईवीएम की जांच में सक्रिय सहयोग करें।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में 11210 ईवीएम आ चुकी हैं, जिनमें वीवीपैट, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट शामिल हैं। 18 अक्तूबर 2021 से फर्स्ट लेबल ईवीएम चेकिंग भारत निर्वाचन आयोग के अधिकृत इंजीनियर की देखरेख की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी सीताराम गुप्ता, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड/प्रभारी अधिकारी ईवीएम आरके सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अब्दुल जब्बार, निर्वाचन कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।