फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DM inspected three employees found absent, instructed to cut salary

Siddharthnagar News: डीएम के निरीक्षण में तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले, वेतन काटने का निर्देश

Sat, 15 Nov 2025 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
DM inspected three employees found absent, instructed to cut salary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़नी। विकास खंड बढ़नी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेवरा के भरौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका की जांच की। इस दौरान वार्डन शशि किरन, विनीता वर्मा और सहायिका रेशमा अनुपस्थित रहीं। निर्धारित समय पर गैरहाजिर रहने पर डीएम ने तीनों कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा लापरवाही मिली तो संबंधित पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा परिसर कक्षाओं व आवासीय भवन का अवलोकन कर साफ-सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं से भी बातचीत की और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। छात्राओं की सुरक्षा और देखरेख में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

------------
बढ़नी सीमा का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन शनिवार को भारत-नेपाल बाॅर्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस तथा एसएसबी के जवानों से सुरक्षा के दृष्टिगत वार्ता की। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों के जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि बिना चेकिंग के कोई भी वाहन न जाए। संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखें तथा चेकिंग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मत्स्य आहार प्लांट अकरहरा का डीएम ने किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन शनिवार को प्रधानमंत्री मंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत चयनित विकास खंड बढ़नी के मत्स्य आहार प्लांट ग्राम अकरहरा का निरीक्षण किया।

इस दौरान डीएम ने प्लांट को देखा। मत्स्य आहार का उत्पादन हो रहा था, जिसकी क्षमता 100 टन है। मत्स्य आहार के उत्पादन से स्थानीय मत्स्य पालकों को आहार उपलब्ध हो पा रहा है। ग्राम पंचायत में लगभग 250 हेक्टेयर से 300 हेक्टेयर में मत्स्य पालन हो रहा है। किसानों ने डीएम को बताया कि मुख्य रूप से पैगंसियस एवं रूप चंदा मछली का पालन किया जाता है, जिसका उत्पादन लगभग 25 से 30 टन प्रति वर्ष होता है, जिससे किसानों को लगभग पांच से छह लाख रुपये तक लाभ मिलता है। मत्स्य पालन को और अधिक बढ़ाने के लिए सहायक निदेशक मत्स्य को निर्देशित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed