{"_id":"590cb3144f1c1b0b3944338d","slug":"dm-inspected-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में निरीक्षण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के संभावित दौरे को देखते हुए जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को डीएम कुणाल सिल्कू ने अस्पताल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। साफ-सफाई, दवा वितरण व मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से भी पूछताछ की।
डीएम ने ओपीडी में सभी डॉक्टरों के कक्षों का निरीक्षण किया। मरीजों से पूछा कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं का वितरण उनमें हो रहा है या नहीं। डीएम ने सभी डाक्टरों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अस्पताल में उपस्थित होकर दूर-दराज से आए मरीजों का इलाज करें। मरीजों को किसी भी प्रकार की महंगी दवाएं बाहर से न लिखी जाए। अस्पताल से अच्छी से अच्छी दवा उपलब्ध कराकर बेहतर इलाज करें। डीएम ने इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड, आईसीयू, केएमसी वार्ड, एसएनसीयू, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्स-रे कक्ष, प्रसूता गृह आदि का जायजा लिया।
सीएमएस डॉ.रोचस्मति पांडेय को निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रहनी चाहिए। प्लास्टर रूम में मेज पर बिछे मैट को तत्काल बदलने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ.राजेंद्र कपूर, डॉ.अनूप यादव, डॉ.एमपी कसौधन, डॉ.संजय कुमार, डॉ.उजैर अतहर, डॉ.एसके सिन्हा, डॉ.सीवी चौधरी, डॉ.मो.अकरम, डॉ.एसएस पटेल, डॉ.एमबी मल्ल, डॉ.एपी कनौजिया, डॉ.एके झा, डॉ.अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।