फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DM demands list of gram panchayats to buy e-rickshaws

Siddharthnagar News: ई-रिक्शा क्रय करने वाली ग्राम पंचायतों की डीएम ने मांगी सूची

Tue, 15 Apr 2025 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
DM demands list of gram panchayats to buy e-rickshaws
-पंचायत सहायक व केयर टेकर के मानदेय का भुगतान कराने के निर्देश
विज्ञापन

-संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने ओडीएफ माॅडल ग्राम बनाने में प्रगति लाने का निर्देश दिया। जिन ग्राम पंचायतों में कचरा गाड़ी, ई-रिक्शा क्रय कर ली गई है उसकी सूची ग्राम पंचायत वार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हो गया है। उनका प्रथम एवं द्वितीय किश्त का भुगतान कराएं। राज्य वित्त आयोग व केंद्र वित्त आयोग की समीक्षा में नियमानुसार व्यय कर लें। निरीक्षण के दौरान मास्टर रजिस्टर देखा जाएगा। पंचायत सहायक व केयर टेकर के मानदेय का भुगतान कराएं। जो पंचायत सहायक कार्य नहीं कर रहे हैं उनको नोटिस निर्गत करें। पंचायत भवन प्रतिदिन समय से खोलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आरआरसी सेंटर के लिए जहां जमीन चिन्हित नहीं हुआ है उपजिलाधिकारी से समन्वय बनाकर जमीन चिन्हित करा लें। जिन ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उसको संचालित कराए। निरीक्षण के क्रियाशील नहीं होने पर संबंधित ग्राम प्रधान एवं सचिव के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कराई जाएगी। सभी खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत द्वारा ओडीएफ माडल ग्रामों में सुबह व शाम में सामुदायिक शौचालय, अन्त्येष्टि स्थल, आरआरसी सेंटर का निरीक्षण करें। कूड़ा कलेक्शन हो रहा है कि नहीं के बारे में निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराए। पंचायत भवन पर सीएससी और लाइब्रेरी का संचालन कराए। ओपन जिम का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। मिनी स्टेडियम, साधन सहकारी समिति का मरम्मत कार्य, सीएचसी व पीएचसी का मरम्मत कार्य में प्रगति लाकर निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत निधि से 11 राजकीय विद्यालयों का मरम्मत कार्य 30 जून 2025 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। 10 राजकीय पशु चिकित्सालय के मरम्मत कार्य का स्टीमेट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, डीपीआरओ पवन कुमार, एडीपीआरओ दिनेश राय, सलाहकार अमित श्रीवास्तव, संजय तिवारी समेत बीडीओ ओम प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह अन्य खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed