फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Diwali in the market lively

दिवाली को लेकर बाजार में रौनक

Tue, 25 Oct 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूूराे सिद्धार्थनगर Updated Tue, 25 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Diwali in the market lively
शहर के एक ज्वेलरी की दुकान पर खरीददारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। दीपावली नजदीक आने के साथ कस्बे का बाजार गुलजार होने लगा है। शहर में दुकानें सज चुकी हैं। ज्वेलरी और इलेक्ट्रानिक दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। ज्वेलरी की दुकानों पर जहां लोग सोने-चांदी के सिक्के खरीद रहे हैं, वहीं मनपसंद आभूषण के लिए आर्डर भी बुक करा रहे हैं। 
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर रंग-बिरंगी लाइटें आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शहर के कई दुकानदार चाइनीज झालर व लइटों को नही बेच रहे हैं। बाजार में चाइनीज सामन के बहिष्कार का असर दिख रहा है। खरीदारों के साथ कई दुकानदारों ने भी इस बार ने भी चाइनीज सामान नही मंगाया है। अधिकतर दुकानों पर भारत में बनी लाइटें, एलईडी व झालरे डिसकाउंट रेट पर बेची जा रही हैं। ज्वेलरी की दुकानों पर लोग लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा बने सिक्के खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी संजय कुमार ने बताया कि बताया ‌‌ब्रिटिश जमाने के बने चांदी के सिक्के भी लोगों की पसंद बन रही है। ज्वेलरी की दुकानों पर भी कई आकर्शक आफर दिए जा रहे है। इस बार दीपावली में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा बने चांदी के सिक्के लोगों को खूब भा रहे हैं। चांदी की बनी लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां भी लोग खरीद रहे हैं। सोने के पेंडेट, चेन, फार्मल रिंग भी लोगों की पसंद है। लुंबिनी रोड के सराफा व्यापारी रवि कुमार ने बताया कि इस दीपावली को खास बनाने के लिए लोग चांदी से बने लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां भी खरीद रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी के सिक्के, सोने के सिक्के भी लोगों की पसंद है। युवाओं को सोनेे की पाइप चेन काफी पसंद आ रही है। आर्डर भी बुक हो रहे हैं। लुंबिनी रोड के ही सराफा कारोबारी मुरलीधर अग्रहरि ने बताया कि दीपावली को लेकर ज्यादातर महिलाएं खरीदारी करती हैं।

कई महिलाएं पुराने गहने बदल कर नए डिजाइन सोने की सामन खरीद रही हैं। चांदी के बर्तन सिक्के, गणेश लक्ष्मी की मूर्ति भी खरीद रहे हैं।  इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी सर्वेश अग्रहरि ने कहा कि इस साल दीपावली में चाइनीज विद्युत उपकरण नहीं लाए गए हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार बाजार में बहुत कम चाइनीज सामान आए हैं। चाइनीज सामानों का विरोध कर डिस्काउंट रेट पर इंडियन लाइट बेच रहे हैं, जिससे ग्राहक आकर्षित हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed