{"_id":"61bcc21e5287a449883d65a4","slug":"divisional-commissioner-appointed-chaupal-in-asnar-village-siddharthnagar-news-gkp4202462106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने असनार गांव में चौपाल लगाकर सुनी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने असनार गांव में चौपाल लगाकर सुनी समस्या
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र तिलौली का निरीक्षण करते कमिश्नर गोविंद राजू एनएस।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मंडलायुक्त ने असनार गांव में चौपाल लगाकर सुनी समस्या
50 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल में अनियमितता की शिकयातय की जांच की
बांसी(सिद्धार्थनगर)। बस्ती के मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने शुक्रवार को बांसी तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय असनार में चौपाल लगाकर जनता की समस्या को सुना और जिम्मेदारों को निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद साथ ही फुटहिया नहर का निरीक्षण किया। धान क्रय केंद्र पर जाकर खरीद के बारे में जानकारी ली।
मंडलायुक्त ने बांसी तहसील परिसर में मतदाता बूथ का निरीक्षण किया, उसके बाद बीआरसी पहुंचे। राजकीय धान क्रय केंद्र तिलौली के निरीक्षण के समय छोटे किसानों से धान खरीदने का विपणन अधिकारी को निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी में चल रहे 50 बेड के अस्पताल के निर्माण की अनियमितता की जांच की और जिम्मेदारों को लापरवाही न बरतने का निर्देश दिए।
उन्होंने बांसी नगरपालिका परिषद क्षेत्र के टेकधरनगर वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और जिम्मेदारों को निर्देश दिए। व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल की अगुवाई में मंडलायुक्त को पत्र देकर खलीलाबाद, बांसी, बलरामपुर रेलवे लाइन का स्टेशन बांसी नगर के नजदीक बनाने की मांग की। इस दौरान सीडीओ पुलकित गर्ग, एसडीएम जग प्रवेश, तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा, खंड विकास अधिकारी विवेक मणि त्रिपाठी, सीओ देवी गुलाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अभिलेख नहीं मिले दुरुस्त, जताई नाराजगी
सिद्धार्थनगर। मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां हर पटल पर जाकर जांच की। रिकार्ड रूम में अभिलेख दुरुस्त नहीं मिलने पर संबंधित पटल के कर्मी को फटकार लगाई। सही और तरीके से कार्य करने की हिदायत दी।
मंडलायुक्त ने बीएसए सीसीटीवी कक्ष तथा अन्य पटलों का निरीक्षण किया। पटलों पर साफ-सफाई व फाइलों के रखरखाव, बिजली के तार, आलमारी आदि सही न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे ठीक कराने के निर्देश दिए। रिकार्ड रूम में अभिलेख के बारे में संबंधित पटल के कर्मी से जानकारी ली। अभिलेख दुरुस्त न होने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडलायुक्त ने कार्यालय कक्ष, एमडीएम सेल, ईएमआई सेल का निरीक्षण किया। जीपीएफ, वेतन आदि के भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी ली। लंबित एरियर, भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिए। एनपीएस प्लान कार्ड बनवाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर विकास कश्यप, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।