फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   District level officers will check the quality of sweaters

बच्चों के स्वेटर की गुणवत्ता परखेंगे जिला स्तरीय अफसर

Tue, 05 Jan 2021 09:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
District level officers will check the quality of sweaters
स्वेटर की गुणवत्ता परखेंगे जिलास्तरीय अफसर
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में निशुल्क स्वेटर का मामला
ब्लॉकवार नोडल अधिकारी करेंगे औचक चेकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों को निशुल्क स्वेटर दिया जा चुका है। इसकी गुणवत्ता की जांच के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है। इसके लिए ब्लॉकवार अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

शैक्षिक सत्र 2020-21 में परिषदीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्वेटर उपलब्ध कराया गया है। विद्यालयवार उपलब्ध कराए गए स्वेटरों की संख्या, साइज, गुणवत्ता के संबंध में शासन ने जिलास्तरीय अधिकारियों से प्रत्येेक विकास खंड में 10-10 विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराने का निर्णय लिया है। डीएम दीपक मीणा ने ब्लॉकवार जिलास्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए सप्ताह भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को बांसी, सहायक निबंधक सहकारिता को बढ़नी, जिला पूर्ति अधिकारी भनवापुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी को बर्डपुर, अधिशासी अभियंता जल निगम को डुमरियागंज, जिला कृषि अधिकारी को इटवा, भूमि संरक्षण अधिकारी को जोगिया, जिला पंचायतराज अधिकारी को खेसरहा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी को खुनियांव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को लोटन, जिला प्रोबेशन अधिकारी को मिठवल, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को नौगढ़, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शोहरतगढ़, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को उसका बाजार ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बाबत डीएम ने बताया कि सभी को 10-10 विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed