{"_id":"664e34d25de4177d1f061e60","slug":"district-judge-inspected-jail-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-117938-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जनपद न्यायाधीश ने किया जेल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जनपद न्यायाधीश ने किया जेल का निरीक्षण
Wed, 22 May 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 22 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विरजेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। जिला जज ने कैदियों को मिलने वाली मीनू के अनुसार भोजन तथा रसोईघर की साफ-सफाई के साथ ही बंदियों के बैरिक, महिला बंदियों के बैरिक, बंदियों में उपयोग में आने वाले शौचालय तथा स्नान घर व पीने का पानी व जेल अस्पताल तथा जेल में क्रियाशील लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। साथ ही बंदियों के साथ होने वाली परेशानियां शिकायत व कानूनी बिंदुओं पर भी विस्तृत रूप से पूछताछ की गयी। इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश मौजूद जेलर राजेश कुमार पांडेय को दिया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन