फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Disposal of 4526 complaints in village Chaupal

Siddharthnagar News: ग्राम चौपाल में 4526 शिकायतों का निस्तारण

Sun, 31 Dec 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Disposal of 4526 complaints in village Chaupal
सिद्धार्थनगर। जिले में आयोजित 1260 ग्राम चौपालों में 4526 शिकायतों का निस्तारण किया गया। लगातार एक वर्ष तक प्रत्येक शुक्रवार को जिले के सभी 14 ब्लॉकों के दो-दो गांवों में चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने ग्राम चौपाल कार्यक्रम के एक वर्ष पूरे होने पर विकास भवन के अंबेडकर सभागार में कही।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि चौपाल में 6276 जनपद, तहसील व ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी व 9154 ग्राम स्तरीय कर्मचारी शामिल हुए। जबकि इन चौपालों में 108005 ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बताया कि जिले में मनरेगा से 636 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें 287 अमृत सरोवर का कार्य पूर्ण हो गया है। इसके अलावा 146 खेल मैदान विकसित करने के लिए स्थलों का चयन हुआ है, जिनमें 64 स्थलों पर खेल मैदान निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रभारी डीएम जयेंद्र कुमार ने कहा कि ग्राम चौपाल का आयोजन कर शासन की मंशा लोगों के घर पर ही उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का रहा। जिससे लोगों को इसके लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, डीसी मनरेगा रविशंकर पांडेय, अपर सूचना अधिकारी विमलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed