{"_id":"69c9808113ed50ce83029cfe","slug":"discussion-on-border-security-and-public-problems-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155751-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीमा सुरक्षा और जनसमस्याओं पर की गई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीमा सुरक्षा और जनसमस्याओं पर की गई चर्चा
Mon, 30 Mar 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन कवच के तहत समन्वय गोष्ठी
लोटन। सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ ही स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को ऑपरेशन कवच के तहत हरिबंशपुर पुलिस चौकी पर समन्वय गोष्ठी आयोजित कर आमजन से सीधा संवाद किया गया।
थानाध्यक्ष डीके सरोज की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी में पुलिस के साथ क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक भी शामिल हुए। बैठक में सीमा सुरक्षा के मुद्दों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम अभयपुर के ग्रामीणों ने बिजली के तारों के अत्यधिक नीचे लटकने की गंभीर समस्या उठाई, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस पर थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि मामले में एसडीएम नौगढ़ को पत्र भेजकर विद्युत विभाग के माध्यम से जल्द समाधान कराया जाएगा।
गोष्ठी में सर्विलांस सेल, एलआईयू के कर्मियों के साथ ग्राम सुरक्षा समिति के पदाधिकारी, प्रभारी कवच मनोहर लाल, चौकी इंचार्ज सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं एसएसबी के अधिकारी मौजूद रहे।