{"_id":"65e8b15d14bb1ec97403008e","slug":"discharge-your-duties-properly-beo-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-113951-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने कार्यों का सही ढंग से करें निर्वहन : बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने कार्यों का सही ढंग से करें निर्वहन : बीईओ
Wed, 06 Mar 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकतिर्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को नगर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन आयोजित प्रशिक्षण समापन समारोह में मुख्य अतिथि बीईओ संजय कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपने कार्यो का निर्वहन सही ढंग से करने के निर्देश दिए।
ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में बाल वाटिका कार्यक्रम के तहत चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक शेषराम यादव व तारिक मुस्तफा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। इस दौरान उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी में पंजीकृत नौनिहालों की प्री-प्राइमरी शिक्षा और उनको भौतिक परिवेश की जानकारी प्रदान करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बीआरसी पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद कार्यकत्रियां अपने-अपने केंद्रों पर नौनिहालों का ज्ञान मजबूत करेंगी। बीईओ संजय कुमार ने बताया कि बीआरसी सभागार में शासन की मंशा के अनुकूल नौनिहालों मानसिक और शारीरिक विकास को और बेहतर बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकतिर्यों का प्रशिक्षण चल रहा है। कुल 45 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। बीईओ ने बताया कि बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता मजबूत करने के लिए शासन से समय-समय पर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्री- प्राइमरी शिक्षा को लेकर विभाग गंभीर है। केंद्रों पर पंजीकृत पांच से छह वर्ष तक के बच्चों का नए शैक्षिक सत्र में परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में दाखिला होगा।
इस दौरान मुख्य सेविका विंध्यवासिनी सिंह व विमला पांडे, रोशन आरा, सुनीता,आशा, निर्मला ,आरती सिंह आदि मौजूद रहीं।