फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Diploma Engineers Association encompass at Collectorate

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना

Mon, 22 Feb 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले डिप्लोमा इंजीनियर्स ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। धरने में मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


शासन की उपेक्षाओं के खिलाफ 25 को पूर्ण हड़ताल को सफल बनाने की रुपरेखा बनाई।धरने में जिलाध्यक्ष एसएन पांडेय ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स किसी भी स्तर तक जाने को तत्पर हैं।
विज्ञापन


मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक का सारा विकास कार्य ठप करा दिया जाएगा। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ आंदोलन का पक्षधर नहीं है, लेकिन शासन-सरकार की अनदेखी से आंदोलन को विवश होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन ने शासन-सरकार को सोचने समझने और निदान के लिए संघर्ष कार्यक्रमों के माध्यम से समय दिया गया था, बावजूद सरकार नहीं चेत रही। कार्य बहिष्कार से भी शासन नहीं चेता तो 25 से पूर्ण हड़ताल को बाध्य होंगे।


धरने में इं.मुक्तेश्वर राय, एबी पटेल, घनश्याम चौधरी, बीएन सिंह, ठाकुरदी, जीपी गुप्ता, एसके मिश्र, आरके सिंह, महेंद्र कुमार, यशवंत गौतम, वीरेन्द्र कुमार, आरके प्रजापति, सीपीएन सिंह, दिनेश चंद्रा, अनिरुद्ध राय, विनय कुमार, धीरज यादव, सुनील भारती आदि शामिल रहे। संचालन उमेश चंद्र राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed