फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dios instructed for board exam centers

Siddharthnagar News: प्रश्नपत्रों के उचित रखरखाव के लिए दिए निर्देश

Sat, 14 Jan 2023 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
dios instructed for board exam centers
प्रश्नपत्रों के उचित रखरखाव के लिए दिए निर्देश
विज्ञापन

डीआईओएस ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
बांसी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने शनिवार को बांसी तहसील क्षेत्र के कई विद्यालयों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र के उचित रखरखाव तथा कैमरे के जरिए ऑनलाइन व्यवस्था की सुविधा पूरी तरह से होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

उन्होंने नगर के न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज, तिलक इंटरमीडिएट कॉलेज, सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, महामना मालवीय इंटर कॉलेज बरगदवा सहित कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। चहारदीवारी, सीसीटीवी कैमरा, प्रश्नपत्रों के रखरखाव संबंधी स्ट्रांग रूम पेयजल जैसी कई कई मूलभूत सुविधाओं को देखा। संबंधित प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप नकल विहीन परीक्षा होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed