फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Died aged car collision

कार की टक्कर से अधेड़ की जान गई

Wed, 06 Jan 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Wed, 06 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
 तेज रफ्तार कार की टक्कर से मंगलवार की शाम घायल एक अधेड़ की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उसे बस्ती जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया था। घटना त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भनवापुर चौराहे का है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हिजरहवां गांव निवासी 55 वर्षीय चिनगुद शाम करीब 5 बजे भनवापुर चौराहे पर साइकिल से घरेलू काम से आया था। वह चौराहे को अभी पार ही कर रहा था कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अल्टो कार ने साइकिल में जोरदार टक्कक मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही वह कार के साथ ही करीब दस मीटर तक घिसटता चला गया। इस दौरान उसका पूरा शरीर लहुलुहान हो गया। लोगों के शोर मचाने पर कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल को लोग उपचार के लिए भनवापुर पीएसची पर ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न देख डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ ले जाते समय बुधवार की सुबह चिनगुद ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में त्रिलोकपुर एसओ ओमप्रकाश चौबे ने बताया कि घटना की जानकारी है। दुर्घटनाग्रस्त कार कुसुंही गांव की है। चालक फरार है। अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed