फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dharmendra has been running a counterfeit currency business for years under the guise of a public service center.

Siddharthnagar News: जनसेवा केंद्र की आड़ में धर्मेंद्र कई साल से कर रहा नकली नोट का धंधा

Thu, 02 Apr 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra has been running a counterfeit currency business for years under the guise of a public service center.
रुद्रपुर। प्रयागराज में पकड़ा गया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज गांव का धर्मेंद्र कुमार नकली नोट बनाने का पुराना खिलाड़ी है।
विज्ञापन

यह इससे पहले 2019 में भी नकली नोट चलाने के आरोप में जेल जा चुका है। तब जिले की रामपुर कारखाना पुलिस ने इस नकली नोट बनाने के सामान के साथ गिरफ्तार की थी।
इधर है जन सेवा केंद्र के माध्यम से नकली नोट का धंधा कर रहा था। उसने एक बैंक की फ्रेंचाइजी लेकर नकली नोट को खपाने का धंधा शुरू कर दिया था। प्रयागराज में पकड़े जाने के बाद रुद्रपुर पुलिस इसके गिरोह के साथियों को तलाश रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार धर्मेंद्र कुमार पुत्र राजाराम वर्ष 2019 में नकली नोट के मामले में रामपुर कारखाना से जेल भेजा गया था ।
जेल से छूटने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और फिर से इस अवैध कारोबार में सक्रिय हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र में सहज जनसेवा केंद्र संचालित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा केंद्र से एक क्षेत्रीय बैंक की फ्रेंचाइजी भी है। केंद्र के माध्यम से वह लोगों का विश्वास जीतकर उन्हें नकली नोट थमा देता था। कई ग्राहकों को इसकी भनक भी नहीं लग पाती थी। आरोपी का नेटवर्क अन्य लोगों से भी जुड़ा है, जो नकली नोटों की सप्लाई में शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और संभावित साथियों की तलाश में जुटी है।

इस संबंध में सीओ हरिराम ने कहा कि पुलिस उसके स्थानीय नेटवर्क की जांच कर रही है। नकली नोट को बनाने और चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed