{"_id":"6874080fe460de84700a0cda","slug":"devotees-upset-due-to-delay-in-operation-of-shravani-mela-special-train-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141066-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन में देरी से श्रद्धालु हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन में देरी से श्रद्धालु हुए परेशान
विज्ञापन
बढ़नी रेलवे स्टेशन से ट्रेन का संचालन नहीं होने से पसरा सन्नाटा। संवाद
-बढ़नी से देवघर जाने वाली स्पेशल ट्रेन की अनियमित टाइमिंग ने यात्रियों की आस्था यात्रा को बनाया कष्टदायक
संवाद न्यूज एजेंसी
ढेबरूआ। सावन में बढ़नी से देवघर के लिए चलाई जा रही श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए सहूलियत की जगह परेशानी का कारण बन रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा चलाई गई यह विशेष ट्रेन अपने तय समय से कई घंटे की देरी से चल रही है, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार को यह ट्रेन निर्धारित समय से 3 से 5 घंटे की देरी से चली, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा। कई श्रद्धालु परिवार के साथ, बुजुर्ग और छोटे बच्चों सहित ट्रेन के समय पर न आने से बेहद असहज स्थिति में दिखे। बढ़नी निवासी मनोज जायसवाल सहित दर्जनों देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि यह स्पेशल ट्रेन है तो इसका संचालन भी विशेष रूप से समय पर होना चाहिए।
भीड़भाड़ और गर्मी के बीच लंबे इंतजार ने लोगों की यात्रा को काफी थका देने वाला बना दिया। श्रद्धालुओं ने मांग की कि रेलवे विभाग इस विशेष मेला ट्रेन की समयबद्धता सुनिश्चित करे और यदि किसी कारणवश देरी हो रही है, तो यात्रियों को सही और समय पर जानकारी दी जाए, ताकि वे वैकल्पिक योजना बना सकें।
विज्ञापन
श्रावणी मेला एक आस्था का पर्व है, लेकिन ट्रेन की अनियमितता श्रद्धालुओं की श्रद्धा की परीक्षा लेने लगी है। यदि यही हाल रहा, तो भविष्य में यात्रियों की संख्या और विश्वास दोनों प्रभावित हो सकते हैं।