फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Devotees thronged the court of Sribalaji

श्री बालाजी के दरबार में भक्तों को प्रभु चरणों से जोड़ा

Sun, 28 Feb 2021 09:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Devotees thronged the court of Sribalaji
भजन प्रस्तुत करते कलाकार कुमार कौशिक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
श्रीबालाजी के दरबार में उमड़े भक्त
विज्ञापन

आरती के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। घाटा मेहंदीपुर वाले श्री बालाजी सरकार का हवनोंत्सव, तृतीय सुंदरकांड कीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शामिल भक्त भजनों पर झूमते-गाते रहे। इस दौरान भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्रीराम सेवक मंडल की ओर से रविवार को एक मैरेज हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणेश पुरी महंत के सानिध्य में सुंदरकांड, के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, स्नेहलता पाल, एसपी अग्रवाल, राधेश्याम, ओमप्रकाश चौबे आदि ने भी हाजिरी लगाई। इस दौरान मनोज चौबे, अजय, संजय, सूरज जायसवाल, मंटू जायसवाल, सुनील कसौधन, रविंद्र, करुणेश, प्रदीप वर्मा, मृत्युंजय, अनिल, कुसुम, करिश्मा, प्रीति, प्रियंका, मीनू, कीर्ति, रेखा आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन

भक्ति गीतों पर झूम उठे भक्त
गोरखपुर से आए भजन गायक कुमार कौशिक ने गणेश वंदना के बाद पवनसुत हनुमंत के हृदय में राम लिखा है, मेरे बाला जी का आशीर्वाद सबके ऊपर है, आज उसका बिगड़ा काम बनेगा जिसका हाथ जयकारे के लिए ऊपर है। मैं तो कहूंगा बजाकर ढोल कि बाबा मेरा है, तेरे दर्शन की लगी मुझे आस ओ बाबा मैं दीवाना हो गया, जहां बारिस नहीं होती वहां की फसल खराब हो जाती है और जहां भजन कीर्तन नहीं होते वहां की नस्लें खराब हो जाती हैं। प्रयागराज से आई हुई भजन गायिका जूली सिंह ने मेरा कोई नहीं तेरे सिवा, ओ राम नाम के मतवाले लंका को जलाने वाले, ओ संकट मोचन हनुमान, सुना आये हुए लोगों को झूमने व गाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed