{"_id":"6490937ced2a4973e408bf9c","slug":"devotees-gathered-in-kalash-yatra-water-filled-with-rapti-river-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-125-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, राप्ती नदी से भरा जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, राप्ती नदी से भरा जल
Mon, 19 Jun 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष सिर पर कलश लेकर जल भरने धनुआडीह स्थित राप्ती तट पर रवाना हुए। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन 21 को पुर्णाहुति व भंडारा के साथ होगा।
कलश में जल भरने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था कथावाचक स्वामी आलोकानंद के नेतृत्व में बहेरिया गांव से धनुवाडीह के लिए रवाना हुआ। गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भोलेनाथ व श्रीराम के जयकारे लगाते हुए पद यात्रा कर राप्ती तट पर पहुंचे। जहां पर विधि विधान से कलश में जल भरा गया। वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मंदिर पर आचार्य अभयनंदन, आचार्य श्रीप्रकाश व आचार्य शिवेंद्र ने वैदिक मंत्रोचार के बीच कलश स्थापना कराई। इस दौरान प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पांडेय, अमरनाथ पांडेय, जगन्नाथ पांडेय, सुरेंद्रनाथ, राजेंद्र नाथ, राम करन, शिवकुमार, जय प्रकाश, भोलानाथ, कौशल, प्रभुनाथ, प्रदीप, विकास, बादल, मुन्नन, मंगेश, सर्वेश, मारुति नंदन आदि मौजूद रहे।