{"_id":"65f4a150409c7b6a260f4184","slug":"developed-india-needs-developed-siddharthnagar-and-for-this-bjp-is-needed-yogi-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1041-498082-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत के लिए विकसित सिद्धार्थनगर चाहिए और इसके लिए भाजपा : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत के लिए विकसित सिद्धार्थनगर चाहिए और इसके लिए भाजपा : योगी
Sat, 16 Mar 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
बीएसए ग्राउंड पर अयोजित जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
सिद्धार्थनगर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि भारत निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। योगी ने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए विकसित उत्तर प्रदेश आवश्यक है। विकसित यूपी के लिए विकसित सिद्धार्थनगर आवश्यक है और इसके लिए भाजपा। डबल इंजन की सरकार ही देश और प्रदेश का विकास कर सकती है।
योगी ने ये बातें बीएसए ग्राउंड पर 1895 करोड़ की 551 परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास और छात्राओं को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान कहीं। निर्धारित समय से करीब 20 मिनट की देरी से कार्यक्रम स्थल पहुंचे योगी ने अपने संबोधन में योगी ने कहा कि 10 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। आज भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। अमृत काल में ही देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और अगले तीन वर्षो में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत का दुनिया में सम्मान बढ़ा है।
अपने संबोधन में योगी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही विपक्षियों पर भी निशाना साधा। सपा-बसपा का नाम लेकर योगी ने कहा कि उनकी सरकार में माफिया गरीब को जमीन कब्जा कर लेता था। वहीं इंसेफेलाइटिस से बच्चे असमय काल की गाल में समा जाते थे लेकिन हमारी सरकार में न तो माफिया गरीब की जमीन कब्जा कर पा रहे हैं न ही इंसेफेलाइटिस से बच्चों की जान जा रही है। हमने मच्छर और माफिया दोनों को समाप्त करने का काम किया है।
विज्ञापन
20 मिनट देरी से पहुंचे सीएम
सीएम योगी का बीएसए ग्राउंड में 11:30 बजे आगमन होना था लेकिन वह 20 मिनट देर से 11:50 बजे पहुंचे। उतरने के बाद जनप्रतिनिधियों से मिलते हुए 11:55 बजे मंच पर पहुंचे। वहां उन्होंने अपने हाथों से चार छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिए। इसके बाद दो बच्चियों का अन्नप्रासन कराया। दोपहर 12:16 बजे से उन्होंने संबोधन शुरू किया, जो करीब 17 मिनट चला।
बदले अंदाज में दिखे योगी
अक्सर विपक्ष पर अपने तीखे लहजे में हमलावर रहने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बदले अंदाज में नजर आए। बीएसए मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने बहुत कम विपक्ष के बारे में बात की। ज्यादातर समय वह भाजपा सरकार में किए गए विकास कार्यों, अयोध्या में राम मंदिर की बात करते रहे। साथ ही हर मुद्दे पर जनता की सहमति भी लेते रहे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जब से श्रीराम मंदिर का लोकार्पण हुआ है, तब से अब तक एक करोड़ लोगों ने दर्शन किया है। वहां मौजूद लोगों से उन्होंने पूछा कि आप लोगों में कितनों ने दर्शन किया.. हाथ उठाएं, लोगों की प्रतििक्रया देखकर उन्होंने कहा-यहां तो बहुत लोगों ने दर्शन कर लिया है। जब देश के अन्य हिस्से के लोग दर्शन कर लें तो बाकी लोग भी दर्शन करने जरूर जाएं।
चुटकी लेते हुए पाल की तारीफ की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुटीले अंदाज में सांसद जगदंबिका पाल को उर्जावान बताया। कहा कि जब उन्हें टिकट मिला तो लोगों ने कहा कि बुजुर्ग को टिकट दे दिया गया लेकिन आज जब वह बोल रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि कोई 40 वर्ष का युवा है।
उन्होंने पाल की तारीफ करते हुए कहा कि जेई-एईएस के कारण इस क्षेत्र के हजारों बच्चों से असमय अपनी जान गंवा दी। तब उन बच्चो को बचाने के लिए जब मैं सड़क से संसद तक लड़ता था उस समय कांग्रेस का सांसद होते हुए भी जगदंबिका पाल संसद में मेरे साथ खड़े रहते थे। इस लड़ाई में मेरी आवाज में उनकी आवाज भी शामिल रहती थी। अपने 17 मिनट के संबोधन में योगी करीब पांच मिनट सांसद पाल की तारीफ करते नजर आए। उन्होंने यहां तक कहा कि जनता के बीच रहने वाला और उनकी बात सुनने वाला जगदंबिका पाल जैसा दूसरा सांसद मिलना मुश्किल है।
योगी की हंसी बनी चर्चा का विषय
सांसद जगदंबिका पाल जब संबोधन कर रहे थे और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे, तो सीएम योगी बगल में बैठे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय से कुछ कहकर मुस्कुराते दिखे। वहीं, मंच पर चढ़ने से पूर्व भी वह हंसते हुए नजर आए। यह लोगों में चर्चा का विषय बना रहा क्योंकि सामान्यत: योगी का गंभीर चेहरा ही सामने आता है।
भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की अनदेखी के कारण सिद्धार्थनगर पिछड़ता चला गया, भाजपा की डबल इंजन सरकार ने इस पर ध्यान दिया। आज एक जिला एक उत्पाद के तहत कालानमक चावल को वैश्विक पहचान मिली है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल बनकर तैयार है जो लोगो को अपनी सेवायें दे रहा है। इसके साथ ही एएनएम, जीएनएम की पढ़ाई के लिए नर्सिंग कालेज का शिलान्यास हुआ है। हर घर को स्वच्छ जल मिल रहा है। सभी गांवों को अच्छी सड़कों से जोड़ा जा रहा है।
जनसभा को इन्होंने भी किया संबोधित
कार्यक्रम को जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, लोकसभा प्रभारी हरिचरण कुशवाहा, रामकुमार कुंवर, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक विनय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, मंडलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह, आईजी आरके भारद्वाज, डीएम पवन अग्रवाल, एसपी प्राची सिंह, सीडीओ जयेंद्र कुमार, एडीएम उमाशंकर मौजूद रहे।