फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand for curbing the prices of petroleum products

डीजल और पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम पर लगाया जाए अंकुश

Wed, 30 Jun 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Demand for curbing the prices of petroleum products
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर अंकुश की मांग
विज्ञापन

पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पीस पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्य को नियंत्रित करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित कर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

जिलाध्यक्ष हुसेन अहमद ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढने से महंगाई आसमान छू रही है आम जनता परेशान है। मगर इस पर सरकार खामोश है। जनता की सहूलियत को देखते हुए बढ़े हुए मूल्य को वापस लिया जाए। जिससे महंगाई काबू में आ सके। कहा कि आज सरसों का तेल 220 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। जो हर व्यक्ति से जुड़ा हुआ है, अमीर और गरीब दोनों इस महंगाई से प्रभावित हैं। बिजली के दर में भी तेजी से इजाफा हो रहा है, बिजली की दरों में भी कमी की जाए। कोरोना काल में हर व्यक्ति परेशान है और ऊपर से महंगाई का बोझ हर आदमी दबकर परेशान हो चुका है। जनता की समस्याओं को देखते हुए महंगाई पर अंकुश लगाई जाए। इस दौरान वसीम अहमद, मो. असलम, मो. जमील, औबेद खान, हमीदुल्ला खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed